Class 12th Biology chapter 2 prashn bank solution 2021-22 mp board, जीव विज्ञान प्रश्न बैंक सोल्यूशन 2021-22 mpboard
हैलो स्टूडेंट नमस्कार आज इस पोस्ट में हम आपको कक्षा 12 वीं जीव विज्ञान लोक शिक्षण संचनालय विमर्श पोर्टल द्वारा जारी किए गए प्रश्न बैंक में अध्याय 2 का सोल्यूशन देखेंगे।
प्रश्न बैंक का सलूशन देखने से पहले आपके दिमाग में कुछ सवाल आते होंगे जिनके आंसर यहां पर दिए गए हैं-
प्रश्न बैंक क्यों पढ़ना चाहिए, प्रश्न बैंक से क्या प्रश्न आते हैं, और प्रश्न बैंक से ही पढ़ना क्यों जरूरी है, इन सभी प्रश्नों के आंसर यहां पर दिए गए हैं।
क्या प्रश्न बैंक से प्रश्न आते हैं?
जब से प्रश्न बैंक जारी हुए हैं तो आप सब में से कई लोगों ने इसे डाउनलोड भी कर लिया होगा लेकिन आप सब को यह डाउट होगा
कि प्रश्न बैंक में से हमारी बोर्ड परीक्षा या वार्षिक परीक्षा में प्रश्न पूछे जाते हैं या नहीं?
तो मैं आपको बता दूं पिछले वर्ष बोर्ड द्वारा जारी किए गए प्रश्न बैंक से आपके 90 से 95% प्रश्न, प्रश्न बैंक से ही पूछे गए थे तो प्रश्न बैंक में से प्रश्न आते हैं और प्रश्न बैंक में से आपको पढ़ना चाहिए।
प्रश्न बैंक क्यों पढ़ना चाहिए?
Students आप सभी को पता ही होगा प्रश्न बैंक जो जारी किए जाते हैं बोर्ड द्वारा वह सभी आप के लेटेस्ट ब्लूप्रिंट के आधार पर तैयार किए जाते हैं और आप सबको पता ही है कि जो आपका प्रश्न पत्र आता है यानी कि क्वेश्चन पेपर आपका जो आता है वह पूर्णत: ब्लूप्रिंट पर आधारित होता है उसमें से एक अंक का प्रश्न भी यहां वहां नहीं होता।
इसलिए जो प्रश्न बैंक जारी किए जाते हैं वह पूर्णता ब्लूप्रिंट पर आधारित होते हैं और यदि आप पूर्णता ब्लूप्रिंट पर आधारित प्रश्न बैंक को पढ़ेंगे
तो आपसे सभी प्रश्न बन जाएंगे इसलिए प्रश्न बैंक पढ़ना जरूरी होता है।
प्रश्न बैंक का सोल्यूशन कहाँ मिलेगा?
यदि आप लोगों ने प्रश्न बैंक डाउनलोड कर लिए हैं तो आपको पता ही होगा कि प्रश्न बैंक में वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के आंसर तो दिए हैं लेकिन अति लघु उत्तरीय, लघु उत्तरीय और दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों के आंसर नहीं दिए हैं।
ऐसे में इनका सलूशन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है तो इनका सलूशन हम आपको प्रोवाइड करवाएंगे जिसमें आपके चैप्टर वाइज नोट आपको पीडीएफ के माध्यम से इसी वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे।
👇👇👇👇👇👇
Class 12th Biology chapter 2 prashn bank solution 2021-22 part 1
1. अनिषेकजनन क्या है ? इसका क्या महत्व है?
उत्तर- अनिषेकजनन- ऐसी प्रजातियाँ जिनमें बिना निषेचन के फल विकसित होते हैं ऐसे फलों को अनिषेकजनित फल व इस प्रक्रिया को अनिषेकजनन कहते हैं । अर्थात अनिषेचित अण्ड से भ्रूण के बनने की प्रक्रिया अनिषेक जनन कहलाती है।
महत्व - इस विधि का उपयोग बिना वीज वाले फलों को विकसित करने में होता है। उदा. केला
2. बहुभ्रुणता क्या है?
उत्तर- बीजाण्ड के अन्दर दो या दो से अधिक भ्रूण उत्पन्न होने की क्रिया को बहुभ्रूणता कहते है । Jankani Teach
3. निषेचन किसे कहते हैं ? निषेचन के दौरान परागनलिका का मार्ग नामांकित चित्र द्वारा दर्शाइए ।
उत्तर- वह प्रक्रिया जिसमें भ्रूणकोष अथवा मादा युग्मकोद्भिद के अन्दर नर युग्मक व मादा युग्मक के संलगन से द्विगुणित युग्मनज (Zygote) का निर्माण होता है, निषेचन ( fertilization) कहलाती है। Jankari Teach
4. परागकण भित्ति रचना में टेपीटम की भूमिका को स्पष्ट कीजिये |
उत्तर- परागकण भित्ति रचना मे टेपीटम विकासशील परागकणों कणों को पोषण देती है और यह हार्मोन व एंजाइम को स्त्रावित करती है। लघुबीजाणुधानी की सबसे भीतरी परत को टेपीटम कहते हैं।
5. विपुंसन से क्या तात्पर्य है?
उत्तर - एक द्विलिंगी पुष्प की कली अवस्था में परागकोश को काटकर अलग करने की प्रक्रिया विपुंसन कहलाती है।
6. टेपीटम से क्या तात्पर्य है ?
उत्तर-लघुबीजाणुधानी की सबसे आंतरिक परत टेपीटम होती है। यह विकासशील परागकणो को पोषण देती है। टेपीटम की कोशिकाएँ सघन जीवद्रव्य से भरी होती हैं। जो सामान्यतः एक से अधिक केन्द्रों से युक्त होती हैं।
7. प्रसुति से क्या तात्पर्य है ?
उत्तर- किसी पौधे या उसके किसी अंग विशेष के जीवन चक्र की अवस्था, जिसमें उसकी क्रियात्मक वृद्धि अस्थायी रूप से रुक जाती है उसे प्रसुप्ति कहते हैं।
यदि आपने जीव विज्ञान कक्षा 12वीं के अध्याय 1 के प्रश्नों के उत्तर नहीं देखे हैं तो नीचे दी गई लिंक से देख सकते हैं।
ऊपर दिए गए सभी प्रश्नों की handwritten नोट्स डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए डाउनलोड बटन पर क्लिक कीजिए
👇
Download handwritten pdf notes