MP Board Class 12th Biology half yearly exam 2022-23 important question/ कक्षा 12वीं जीव विज्ञान अर्द्धवार्षिक परीक्षा महत्वपूर्ण प्रश्न 2022 (इकाई 1)

अर्धवार्षिक परीक्षा 2022-23 महत्वपूर्ण प्रश्न कक्षा 12 वीं जीव विज्ञान (मध्य प्रदेश बोर्ड):

हेलो दोस्तों इस पोस्ट में हम देखने वाले हैं ,आप की अर्धवार्षिक परीक्षा 2022-23 के लिए कक्षा 12 वीं जीव विज्ञान के यूनिट 1 के  बहुत ही महत्वपूर्ण प्रश्न जो कि आपकी अर्धवार्षिक परीक्षा में डेफिनेटली पूछे जाएंगे इस पोस्ट में हम अध्याय 2, 3 और अध्याय 4 के  महत्वपूर्ण 2 व 3 अंकीय महत्वपूर्ण प्रश्न देखने वाले हैं। 



मध्यप्रदेश बोर्ड द्वारा जारी ब्लूप्रिंट के आधार पर इन अध्यायों से केवल दो व तीन अंक के प्रश्न ही पूछे जाने साथ ही  1 अंकीय ऑब्जेक्टिव प्रश्न भी पूछे जाएंगे । उसी को ध्यान में रखते हुए यहाँ  पर दो व तीन अंक के प्रश्न आपको  प्रोवाइड कराए गए हैं, इनको आप जल्द ही कंप्लीट कर लीजिए, जिससे आपकी तैयारी बेहतर हो सके। 

इसके आगे की Units के भी इसी प्रकार से हम इंपोर्टेंट क्वेश्चन देखेंगे । यहां पर आपको Unit  1 (जनन)के सभी अध्यायों  के  क्वेश्चन दिए गए हैं, उन्हें आप नोट कर लीजिए या फिर उसको pdf  के format में नीचे से डाउनलोड भी कर सकते हैं । 


अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2022-23 

कक्षा 12 वीं  जीवविज्ञान 

महत्वपूर्ण प्रश्न

इकाई-1 (जनन)

नोट - अध्याय 1 हट चुका है । 

अध्याय-2 (पुष्पी पादपों में लैंगिक जनन)

2 अंकीय प्रश्न-

प्रश्न 1. परागण किसे कहते है?


प्रश्न 2. वैगिंग (Bagging) किसे कहते है ? 


प्रश्न 3. आभासी फल किसे कहते है?


प्रश्न 4. बहुभ्रूणता क्या है ?


प्रश्न 5. अनिषेकजनन क्या है?


प्रश्न 6. टेपीटम के कोई 2 महत्व लिखिए।

3 अंकीय -


प्रश्न 1.  लघु बीजाणुधानी की विभिन्न परतों को सचित्र समझाइये।


प्रश्न 2. द्विनिषेचन (Double fertilization) एवं त्रिसंलयन (Triple fusion) से आप क्या समझते है? सचित्र समझाइए।


प्रश्न 3. असंगजनन क्या है? समझाइए । 


प्रश्न 4. स्वपरागण और परपरागण में चार अंतर लिखिए।


प्रश्न 5. साल्विया में कीट परागण को समझाइए । 


प्रश्न 6. बीजाण्ड की संरचना का नामांकित चित्र बनाइए ।


प्रश्न 7. सेब को आभासी फल क्यों कहते है? पुष्प का कौन-सा भाग फल की रचना करता है।


प्रश्न 8. एक प्रारूपिक पुष्प की लंबवत काट का नामांकित चित्र बनाइए।


अध्याय-3 (मानव जनन)

2 अंकीय प्रश्न-


प्रश्न 1. युग्मनज की परिभाषा दीजिए।


प्रश्न 2.  मानव शुक्राणु का नामांकित चित्र बनाइए ।


प्रश्न 3. आर्तव चक्र क्या है?


प्रश्न 4. प्रसव क्या है?


प्रश्न 5. वृषण उदर गुहा के बाहर क्यों पाए जाते हैं?


प्रश्न 6. अपरा के कार्य लिखिए।


प्रश्न  7. सेमिनल प्लाज्मा के मुख्य घटक क्या है? लिखिए।


3 अंकीय प्रश्न-


प्रश्न 1.  पुरुष जनन तंत्र का नामांकित चित्र बनाइये ।


प्रश्न 2. मादा जनन तंत्र का नामांकित चित्र बनाइये।


प्रश्न 3. शुक्राणु जनन क्या है? संक्षेप में प्रक्रिया सचित्र समझाइए । 


प्रश्न 4. अण्डजनन क्या है? अण्डजनन की संक्षिप्त व्याख्या कीजिए।


प्रश्न 5. शुक्राणुजनन व अण्डजनन में अंतर लिखो। 


प्रश्न 6. मानव वृषण की अनुप्रस्थ काट का नामांकित चित्र बनाइए।


प्रश्न 7. प्रसव क्या है? इसे प्रेरित करने में कौन-कौन से हार्मोन शामिल होते है ?



अध्याय-4 (जनन स्वास्थ्य)

2 अंकीय -


प्रश्न 1. WHO का पूरा नाम लिखिए।


प्रश्न 2. IUD क्या है ?


प्रश्न 3. टेस्ट ट्यूब बेबी क्या है ?


प्रश्न 4. एम्नियोसेंटेसिस क्या है? इसका महत्व बताइये।


प्रश्न 5. भारत में परिवार नियोजन कार्यक्रम की शुरुआत कब हुई ? 


प्रश्न 6. निम्न के पूर्ण रूप लिखिए- 

(i) RCH (ii) IUD (iii) IVF (iv) ART (v) ZIFT (vi) GIFT (vii) MTP

3 अंकीय-

प्रश्न 1. चिकित्सीय गर्भ समापन (MTP) किसे कहते है ?


प्रश्न 2. वासेक्टॉमी एवं ट्यूबेक्टॉमी में अंतर लिखिए (कोई 3)


प्रश्न 3. ZIFT और GIFT में अंतर लिखें ।


सभी अध्यायों के वस्तुनिष्ठ प्रश्न देखे > CLICK HERE 


प्रश्न 4. यौन संचारित रोगों से बचने के प्रमुख उपाय लिखिए।


प्रश्न 5. क्या विद्यालयों में यौन शिक्षा आवश्यक है? यदि हाँ तो क्यों?


इसके आगे के इकाइयों के महत्वपूर्ण प्रश्न भी हम जल्द ही देखेंगे इसी सीरीज मे आप पोस्ट विज़िट करते रहिए । 

सभी अध्यायों के महत्वपूर्ण प्रश्न CLICK HERE

पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए Download बटन पर क्लिक करे👇👇👇

DOWNLOAD PDF



Jankari Teach

Post a Comment

Please do not enter any spam link in comment box.

Previous Post Next Post