कक्षा 9वी हिंदी अर्धवार्षिक परीक्षा महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर 2022 /class 9th Hindi ardhvaarshik important question 2022-23

 अर्द्धवार्षिक परीक्षा 

कक्षा - 9 वीं

 विषय- हिन्दी

TOP 13

प्रश्न 1. मानसरोवर से कवि का क्या आशय है?

उत्तर- मानसरोवर से कवि का आशय मन रुपी पवित्र सरोवर से है, जिसमें मनुष्य के मन में स्वच्छ विचार रूपी जल भरा हुआ है।


प्रश्न 2. कवयित्री का घर जाने की चाह से क्या तात्पर्य है?

उत्तर- उपर्युक्त काव्य पंक्ति में 'घर जाने की चाह' से कवयित्री का तात्पर्य इस संसार से मुक्ति पाकर प्रभु के पास जाने से है, कवयित्री ने प्रभु के घर को ही अपना वास्तविक घर माना है।


प्रश्न 3. कवि माखनलाल चतुर्वेदी को कोयल से ईर्ष्या क्यों हो रही है?

उत्तर- कवि को कोयल से ईर्ष्या इसलिए हो रही है कि कोयल स्वतंत्र है और कहीं भी विचरण कर सकती है, जबकि कवि परतंत्र है तथा जेल में बंद है। कोयल अपना बसेरा पेड़ की हरी-भरी टहनियों के बीच बसाये हुए हैं, जबकि कवि जेल की काल कोठरी में बंद है। कोयल के मधुर गान को सुनकर लोग प्रफुल्लित होते हैं, जबकि कवि का गान तत्कालीन परिस्थितियों में लोग सुनना भी गुना समझते हैं।


प्रश्न 4. दोहा की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए। 

उत्तर- दोहा छन्द के पहले और तीसरे चरण में 13-13 मात्राएँ प्र तथा दूसरे और चौथे चरण में 11-11 मात्राएँ होती हैं। अन्त में गुरु-लघु होता हैl

उदा. रहिमन पानी राखिये, बिन पानी सब सून। पानी गये न ऊबरे, मोती मानस चून।।

प्रश्न 5. अनुप्रास अलंकार की परिभाषा उदा. सहित लिखिए। 

उत्तर- अनुप्रास अलंकार- काव्य में जहाँ कोई वर्ण एक से अधिक बार प्रयोग में आए वहाँ 'अनुप्रास अलंकार' होता है। इसमें कोई वर्ण अनुक्रम में होता है। एक से अधिक बार प्रयुक्त होता है।

जैसे- (i) रघुपति राघव राजा राम । 

(ii)चारु चन्द्र की चंचल किरणें,

खेल रही थीं जल थल में।


प्रश्न 6. छायावाद की विशेषताएँ लिखिये। 

उत्तर-छायावादी काव्य की विशेषताएँ निम्न हैं- 

1. इस काव्य में प्रेम और सौंदर्य का चित्रण किया गया है। 

2. इस काव्य में वेदना और करुणा की धारा प्रवाहित हुई है।


प्रश्न 7. कांजी हौज में कैद पशुओं की हाजिरी क्यों ली जाती थी?

उत्तर- कांजी हौज में कैद पशुओं की हाजरी इसलिए ली जाती होगी, जिससे कि पशुओं की जानकारी रहे। जितने पशु आए थे उतने हैं या कोई उनमें से भाग गया अथवा मर गया है।


प्रश्न 8. छोटी बच्ची को बैलों के प्रति प्रेम क्यों उमड़ आया? 

उत्तर- छोटी बच्ची की माँ मर चुकी थी। सौतेली माँ उसे मारती थी। वह कष्ट भोग रही थी। उसी प्रकार का कष्ट बैल भोग रहे थे। वह देखती थी कि बैलों से कड़ा काम लेकर भी उन्हें भूसा खिलाया जा रहा है। इसलिए उसके मन में बैलों के प्रति प्रेम उमड़ आया।


प्रश्न 9.निपात शब्द की परिभाषा लिखिए l

किसी भी बात पर अतिरिक्त भार देने के लिए जिन शब्दों का प्रयोग किया जाता है, उन्हें निपात कहते हैं। जैसे- हाँ, भी, केवल, तक, मात्र, क्यों, न काश, जी, नहीं। 

उदाहरण-

(1) तुम्हें आज रात रुकना ही पड़ेगा।

(2) तुमने तो हद कर दी।

(3) कल मैं भी आपके साथ चलूँगा।

(4) गाँधीजी को बच्चे तक जानते हैं।



प्रश्न 10. गोलंबर के पास जनसंपर्क की गाड़ी क्या ऐलान कर रही थी?

उत्तर- गोलंबर के पास जनसंपर्क की गाड़ी से लाउडस्पीकर द्वारा बाढ़ के खतरे से सावधान करने के लिए घोषणाएँ दे रहे थे।




प्रश्न 11. बाढ़ पीड़ितों की मदद हेतु हर नाव पर क्या-क्या होना आवश्यक होता है?


उत्तर- बाढ़ पीड़ितों की मदद हेतु हर नाव पर सुरक्षा गार्ड, बना भोजन, पीने का पानी, सूखा राशन, कपड़े, जूते-चप्पल, चटाई, प्रभा दवाईयाँ आदि सामग्री होनी आवश्यक होता है?

Pdf

Jankari Teach

1 Comments

Please do not enter any spam link in comment box.

  1. कक्ष पाचवी से आठवी के विधयार्थियों की परीक्षा हेतु वेरीफिकेशन संबंधित एक आवश्यक सूचना| अब आप RSKMP Portal (rsk mp portal student verification) पर जाकर रीक्षा हेतु वेरीफिकेशन से संबंधित दिशा निर्देश की जानकारी ले सकते है|

    ReplyDelete
Previous Post Next Post