Class 11th account half yearly paper 2022-23 mp board | kaksha 11vi lekhashastra ardhvarshik paper



अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2022-23

        कक्षा-11वीं

विषय - लेखाशास्त्र

समय-3 घण्टे पूर्णांक-80

निर्देश- (1) सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।

(2) प्रश्नों के लिए आवंटित अंक उनके सम्मुख हैं।

(3) प्र्रश्न क्र. 1 से प्रश्न क्र. 5 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न है।

(4) प्रश्न क्र. 6 से प्रश्न क्र. 23 तक प्रत्येक प्रश्न में आंतरिक विकल्प दिए गए हैं।




प्र. 1 सही विकल्प का चयन कीजिए - 06

(क) लेखांकन की शाखायें हैं-

    (अ) वित्तीय लेखांकन (ब) लागत लेखांकन

    (स) प्रबन्धकीय लेखांकन (द) उपर्युक्त सभी

(ख) निम्न में से कौन-सा खाता नाममात्र का खाता है-

    (अ) बैंक खाता (ब) फर्नीचर खाता
    
    (स) वेतन खाता (द) मशीनरी खाता

(ग) जमा पत्रक (क्रेडिट नोट) बनाया जाता है-

    (अ) क्रेता द्वारा (ब) विक्रता द्वारा

    (स) रोकडिया द्वारा (द) बैंक द्वारा

(घ) बैंक समाधान विवरण बनाने हेतु किस शेष को काम में लिया जाता है-

    (अ) रोकड बही का (ब) पासबुक का

    (स) रोकड बही अपना पास बुक का (द) खाता बही का होना

(ङ) तलपट परीक्षण करता है-

    (अ) गणितीय शुद्धता का (ब) लेखपाल की ईमानदारी का

    (स) खातों की शुद्धता का (द) बहियों की शुद्धता का

(छ) मूल्य ह्रास की प्रकृति है-

     (अ) हानि की (ब) व्यय की

     (स) हानि एवं व्यय दोनों की (द) इनमें से कोई नहीं

प्र. 2 रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए - 07

(क) लेनदेनों को हिसाब की पुस्तकों में दर्ज करना..................कहलाती है।

(ख) चालू व्यापार की अवधारणा के अनुसार व्यापार...........................तक चलेगा।

(ग) रोकड बही एक...........................रोजनामचा है।

(घ) पासबुक बैंक में रखेगए ग्राहक के खाते की......................................है।

(ङ) फर्नीचर क्रय का लेखा क्रय पुस्तक में किया जाता है तो यह..................अशुद्धि

है।

(च) व्यवसाय की आर्थिक स्थिति दर्शाने के लिए.....................बनाया जाता है।

(छ) अनुपार्जित आय को चिठ्ठा में.......................................पक्ष में लिखा जाता है।

प्र. 3 सही जोडियां मिलाइये- 06

(क) कार्यशील पूॅजी                 (अ) संभावित हानियांॅ

(ख) विक्रय बही                     (ब) पासबुक का जमा शेष

(ग) पासबुक का अनुकूल शेष      (स) खाताबही

(घ) रूढिवादिता का सिद्धान्त       (द) चल सम्पत्यिां-चालू दायित्व

(ङ) तलपट का योग ना मिलना     (ई) उधार विक्रय का

(च) प्रारंभिक लेखे की पुस्तक         (फ) उदरत (उचंत) खाता

प्र. 4 एक शब्द/वाक्य में उत्तर लिखिए- 07

(क) बट्टा कितने प्रकार का होता है?

(ख) व्यापार के स्वामी को व्यापार के प्रथक माना जाता है, यह लेखांकन की किस

मान्यता के अंतर्गत आता है।

(ग) मुख्य रूप से प्रमाणक कितने प्रकार के होते हैं?

(घ) रू.54 की प्रविष्टि रू.45 की गई, यह किस प्रकार की अशुद्धि है?

(ङ) कोई एक चालू दायित्व का उदाहरण लिखिए।

(च) जो आय अर्जित हो चुकी है परन्तु प्राप्त नहीं हुई है, कहलाती है।

(छ) व्यापारी द्वारा अपने निजी खर्च के लिये निकाली गई राशि क्या कहलाती है?


प्र. 5 सत्य/असत्य का चयन कीजिए। 06

(क) पूंजी पर ब्याज पूंजी में से घटाया जाता है।

(ख) आहरण की रकम पूंजी में जोडी जाती है।

(ग) ह्रास एक गैर रोकड व्यय है।

(घ) ख्याति पर ह्रास नहीं लगाया जाता है।

(ङ) लेखांकन की तीन शाखायें होती हैं।

(च) नकद बट्टे का लेखा पुस्तकों में किया जाता है।


प्र. 6 लेखांकन से क्या आशय है? 02

अथवा

पूंजी से क्या आशय है?

प्र. 7 दोहरा लेखा प्रणाली को परिभाषित कीजिए। 02

अथवा

लेखांकन सिद्धान्तों की विशेषतायें लिखिए।

प्र. 8 प्रमाणक किसे कहते हैं? 02

अथवा

नकल बही से क्या आशय है?

प्र. 9 विशिष्ट उद्देश्य पुस्तकें क्या हैं? 02

अथवा

खुदरा रोकड बही क्या है?

प्र. 10 खतौनी से क्या अभिप्राय है? 02

अथवा

रोकड बही के संतुलन से क्या आशय है?

प्र. 11 बैंक समाधान विवरण से आप क्या समझते हैं? 02

अथवा

बैंक समाधान विवरण किसके द्वारा बनाया जाता है?

प्र. 12 पासबुक के अधिविकर्ष से क्या आशय है? 02

अथवा

बैंक समाधान विवरण बनाने का मुख्य उद्देश्य क्या है?

प्र. 13 संशोधन की दृष्टि से अशुद्धियां कितने प्रकार की होती हैं? 02

अथवा

तलपट का अर्थ लिखिए।

प्र. 14 मूल्य ह्रास से क्या आशय है? 02

अथवा

स्थाई किस्त पद्धति के कोई दो लाभ लिखिए।

प्र. 15 समायोजन किसे कहते हैं? 02

अथवा

डूबत ऋण क्या है?

प्र. 16 व्यापारिक छूट व नकद छूट में क्या अंतर है? 03

अथवा

आंतरिक वापसी व बाह्रा वापसी में अंतर लिखिए।

प्र. 17 व्यापार खाता तथा लाभ हानि खाता में अंतर लिखिए। 03

अथवा

तलपट तथा चिठ्ठा में तीन अंतर लिखिए।

प्र. 18 चिठ्ठा बनाने के कोेई तीन उद्देश्य लिखिए। 03

अथवा

सकल लाभ व शुद्ध लाभ में अंतर लिखिए।

प्र. 19 निम्नलिखित सूचनाओं के आधार पर बिके माल की लागत ज्ञात कीजिए- 03
a. विक्रय रू.2,00,000, क्रय रू.1,50,000, मजंदूरी रू10,000,

b. आंतरिक गाडी भाडा रू.10,000, अप्रत्यक्ष व्यय रू5,000, प्रारंभिक स्टाॅक रू30,000, अंतिम स्टाॅक रू40,000

अथवां


निम्नलिखित सूचनाओं के आधार पर 31 मार्च 2018 को समाप्त होने वाले वर्ष का लाभ हानि खाता बनाइए-

 a.सकल हानि रू 4,600

 b. कमीशन प्राप्त रू 2,400

 c. वेतन रू 5,600

 d. जावक गाडी भाडा रू 600

 e. बट्टा प्राप्त रू 800

 f.बट्टा दिया रू 400

 g.विविध प्राप्तियों रू 9,500

 h.विविध व्यय रू 300


प्र. 20 निम्नलिखित व्यवहारों से लेखांकन समीकरण तैयार कीजिए- 04

1. कुणाल ने रू 1,50,000 से व्यापार आरंभ किया ।

2. मोहित से रू 45,000 उधार माल खरीदा।

3. मोहित को पूर्ण भुगतान में रू 44,700 चुकाए।

4. सोहन को उधार माल बेचा रू40,000.

अथवा

निम्नलिखित व्यवहारों के आधार पर लेखांकन समीकरण तैयार कीजिए-

1. सुशांत ने रू80,000 नगद व रू70,000 के माल से व्यापार प्रारंभ किया ।

2. बैंक में रू50,000 जमा किए।

3. उदित से रू10,000 का माल उधार खरीदा।

4. आशीष से रू20,000 के पूर्ण भुगतान में रू19,500 का चेक प्राप्त किया ।


प्र. 21 मूल्य ह्रास उत्पन्न होने के कारणों का वर्णन कीजिए। 04

अथवा

एक मशीन का क्रय मूल्य रू68,000 तथा स्थापना के व्यय रू7,000 और अवशिष्ट मूल्य रू5,000 है। मशीन का अनुमानित जीवनकाल 10 वर्ष है। ह्रास की गणना करते हुए 3 वर्ष का मशीन खाता बनाइये।




प्र. 22 उपार्जित एवं अनुपार्जित आय में अंतर लिखिए। 04

अथवा

निम्न सूचनाओं के आधार पर 31 मार्च 2018 को समाप्त होने वाले वर्ष का व्यापार खाता तैयार कीजिए-

विक्रय रू 16,0000, क्रय रू50,000 भीतरी वापसी रू 20,000, बाहरी वापसी रू 20,000, रहतिया (01/04/2017 को) रू 15,000, मजदूरी रू 5,000, गाडी भाडा रू 2,000 ।

प्र. 23 निम्न तलपट में कुछ अशुद्धियां है, आय शुद्ध तलपट तैयार कीजिए- 04

विवरण नाम (डेबिट) रू जमा (क्रेडिट)

बिके माल की लागत 30,000 -

अंतिम स्टाॅक - 8,000

देनदार - 12,000

लेनदार - 6,000

स्थाई सम्पत्ति 10,000 -

प्रारंभिक स्टाॅक 12,000 -

विविध व्यय - 4,000

विक्रय - 40,000

पूॅंजी 18,000 -

योग 70,000 70,000


अथवा


उचंत (उदरत) खाते की विशेषतायें लिखिए।


PDF DOWNLOAD

Jankari Teach

1 Comments

Please do not enter any spam link in comment box.

Previous Post Next Post