class 11th chemistry half yearly paper 2023 II कक्षा 11 रसायन विज्ञान का पेपर अर्द्धवार्षिक पेपर 2023 chemistry का पेपर



अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2023
    कक्षा-11वीं Set B
विषय- रसायन शास्त्र

समय-3 घंटे            
 पूर्णांक-70

निर्देश -(1) सभी प्रश्न करना अनिवार्य है।
(2) प्रश्न क्र. 1 से 4 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं, प्रत्येक प्रश्न में (1ग्7त्र7)अंक निर्धारित हैं।
(3) प्रश्न क्र. 5 से 12 तक प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का है, जिसकी शब्द सीमा 30 शब्द है।
(4) प्रश्न क्र. 13 से 16 तक प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का है, जिसकी शब्द सीमा 75 शब्द है।
(5) प्रश्न क्र. 17 प्रश्न 4 अंक का है, जिसकी शब्द सीमा 75 शब्द है।
(6) प्रश्न क्र. 18 से 19 तक प्रत्येक प्रश्न 5 अंक का है, जिसकी शब्द सीमा 120 शब्द है।

प्र. 1 सही विकल्प चुनकर लिखिए- 07

(1) 0.00300 में सार्थक अंकों की संख्या है-
(i) छ:
(ii) पाँच
(iii) चार
(iv) तीन

(ii) समान इलेक्ट्रॉनिक विन्यास वाले आयनों का युग्म कौन-सा है?
(i) Cr3+ Fe3+
(ii) Fe3+, Mn2+
(iii) Fe3+, Co3+
(iv) SC+, C+3+

(iii) प्रबलतम ऑक्सीकारक है-
(i) F2
(ii) Cla
(iii) Brz
(iv) I2

(iv) निम्नलिखित में से कौन-सा अनुचुम्बकीय नहीं है-
(i) N2+
(ii) CO
(iii) O2
(iv)NO

(v) ऐन्येपी (H), दाब (P), आयतन (V), एवं आंतरिक उर्जा (U), के बीच का संबंध है-
(i)U = H + PV
(ii) H = U + PV 
(iii) H = UPV
(iv) HE+P+V
(vi) CaOCl2 में Cl ऑक्सीकरण अवस्था है-

(i) 0
(ii) +1
(iii)-1
(iv) +1,-1

(vii) निम्न यौगिक का IUPAC नाम है-

(i) 4-हाइड्रॉक्सी-2 नाइट्रोबेन्जेल्डिहाइड 
(ii) 4-फार्मिल-3-नाइट्रोफीनॉल
(iii) 4-फॉर्मिल 4-हाइड्रॉक्सीनाइट्रोबजीन 
(iv) 1-फॉर्मिल 4- हाइड्रॉक्सीनाइट्रोबेंजीन

प्र. 2 रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-07

(i) ऑक्सीजन में अयुग्मित इलेक्ट्रानों की संख्या-------------होती है।

(ii) आवर्त तालिका में बायें से दायें जाने पर परमाणु क्रमांक त्रिज्य.

(iii) नाइट्रोजन अणु में------------------- पाई बंध होते हैं।

(iv) LCAO का पूरा नाम--------------------है । 

(v) जब पदार्थ तथा ऊर्जा का विनिमय बाहरी स्थान से नहीं होता, उस निकाय को----------- कहते हैं।
(vi) किसी विलगित निकाय की कुल ऊर्जा--------------------रहती है । 

(vii) ऐल्काइन का सामान्य सूत्र..........................होता है । 

प्र. 3 सही जोडिया बनाइये - 07

(i) मोलरता                                            (a) हाइजेनबर्ग
   
(ii) अनिश्चितता का सिद्धांत                (b) नियॉन

(iii) कौन सी उत्कृष्ट गैस है                    (c) Sf6
  
(iv) कौन सा हैलोजन है                        (d) mol Kg-1

(v) चतुष्फलकीय                                    (e) कार्बनिक पदार्थ का आण्विक द्रव्यमान ज्ञात करना

(vi) रेडॉक्स अभिक्रिया                            (f) क्लोरीन

(vii) विक्टर मेयर विधि                            (g) ऑक्सीकरण तथा अपचयन साथ-साथ घटित

(vii) विक्टर मेयर विधि
प्र.4 एक शब्द या वाक्य में उत्तर लिखिए -07

(i) द्रव्य की कणीय प्रकृति के बारे में बताने वाले प्रथम भारतीय विचारक का नाम लिखिए। (ii) इलेक्ट्रॉन की खोज किसने की थी ?

(iii) Mg++ एवं Na+ में से किसका आकार छोटा होगा?

(iv) BeCl2 अणु में कौन सा संकरण होता है?

(v) एंट्रॉपी क्या है?

(vi) एक ऐसा उपकरण जिसमें विद्युत ऊर्जा का परिवर्तन रासायनिक ऊर्जा में होता है, उसे

क्या कहते हैं?

(vii) वह प्रकम जिसमें इलेक्ट्रॉन का त्याग होता है, उसे क्या कहते हैं?

प्र. 5 सीमान्त अभिकारक क्या है? 02

अथवा

यौगिक के मूलानुपाती सूत्र को परिभाषित कीजिए ।

प्र. 6 मोल संकल्पना क्या है?

अथवा

मोल और आवोगाड्रो संख्या से आप क्या समझते हो?

प्र. 7 एक ग्राम भार में इलेक्ट्राॅनों की संख्या का परिकलन कीजिए।

अथवा

आफबाऊ सिद्धान्त क्या है?

प्र. 8 परिरक्षण प्रभाव क्या है?

अथवा

एक ही वर्ग में उपस्थित तत्वों के भौतिक और रासायनिक गुणधर्म समान क्यों होते है?

प्र. 9 निम्नलिखित अणुओं में सिग्मा तथा पाई ;πद्ध आबंधों की कुल संख्या कितनी है-

1. C2h2  2. CH4

अथवा

अणु कक्षक सिद्धान्त क्या है?

प्र. 10 निम्नलिखित यौगिकों के आबंध रेखा सूत्र लिखिए-

1. आइसोप्रोपिल ऐल्कोहाॅल 2. 2,3-डाइमेथिल ब्यूटेनल

अथवा

इलेक्ट्राॅनस्नेही तथा नाभिकस्नेही क्या है? उदाहरण सहित समझाइए।

प्र. 11 कार्बोकेटायन की संरचना समझाइये।

अथवा

प्रेरणिक प्रभाव और इलेक्ट्रोमेरिक प्रभाव में दो अंतर लिखिए।

प्र. 12 क्वाण्टीकरण क्या है?

अथवा

इलेक्ट्रोड विभव क्या है ?

प्र. 13 एन्ट्राॅपी क्या है? इसकी भौतिक सार्थकता समझाइये।

अथवा

आक्सीकारक क्या है?

प्र. 14 ऊष्मागतिकी का द्वितीय नियम क्या है? समझाइये।

अथवा

गिब्ज मुक्त ऊर्जा क्या है?

प्र. 15 रेडाॅक्स अभिक्रियाओं से क्या अभिप्राय है?

अथवा

निम्नलिखित स्पीशीज में तारांकित तत्वों की आॅक्सीकरण संख्या ज्ञात कीजिए-

1. Mn*O4  2. H2S2O*8 3. N*H4

प्र. 16 प्रेरणिक प्रभाव समझाइये। इसके कोई तीन अनुप्रयोग लिखिए।

अथवा

अनुनादी प्रभाव समझाइये।+M और -M समूहों को वर्गीकृत कीजिए।

प्र. 17 पदार्थ की द्वैती प्रकृति क्या है? इससे संबंधित डी-ब्रोग्ली समीकरण लिखिए।

अथवा

टैम्च्त् सिद्धान्त को उदाहरण सहित समझाइये।

प्र. 18 n+l नियम को उदाहरण सहित समझाइये।

अथवा

हुण्ड का अधिकतम बहुलता का नियम उदाहरण सहित समझाइये।

प्र. 19 व्युत्पत्ति कीजिए- ∆H=∆U+nRT

अथवा

हेस का नियम उदाहरण देकर समझाइये।


PDF DOWNLOAD
DOWNLOAD

...................................................

Jankari Teach

Post a Comment

Please do not enter any spam link in comment box.

Previous Post Next Post