MP Board Half yearly Class 12th Geography Paper | Class 12 Half Yearly Question Papers PDF 2023 Geography | पीडीएफ़ डाउनलोड करें

 

Class 12 Half Yearly Question Papers PDF 2023 Geography


MP Board Class 12 Geography Ardhvarshik Paper कैसा आएगा , उसमें यहां बताए गए सभी निर्देश लिखे हुए होंगे जिनको आपको पालन करना होगा इसके साथ ही आपको यहां पर यह भी बताया जाएगा कि MP Board Half Yearly Geography Paper Pattern के अंतर्गत आपको प्रश्नों को कैसे हल करना है और कौन सा प्रश्न कितने नंबर का है. अगर आप भी Class 12 Half Yearly Question Papers PDF 2023 Geography Download करना चाहते हैं तो हम आपको यहां पर class 12 half yearly question papers pdf 2023-23 प्रदान करने वाले हैं. साथ ही सभी प्रश्नों का हल भी मैं यूट्यूब पर दे दिया है टो आप विडिओ भी देख सकते हैं। 

MP Board Half yearly Class 12th Geography Paper


                      
अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2022-23
          कक्षा-12वीं
        विषय - भूगोल

समय-3         घंटे पूर्णांक-70

MP Class 12 Geography Half Yearly Paper PDF

 

निर्देश - (1) सभी प्रश्न अनिवार्य है ।

(2) प्रश्न क्रमांक 01 से 05 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न है जिसके लिए (1x28=28) अंक निर्धारित है ।

(3) प्रश्न क्रमांक 06 से 14 तक प्रत्येक प्रश्न 02 अंक का है। शब्द सीमा 30 शब्द है।

(4) प्रश्न क्रमांक 15 से 17 तक प्रत्येक प्रश्न 03 अंक का है। शब्द सीमा 75 शब्द है। 

(5) प्रश्न क्रमांक 18 का प्रश्न 04 अंकीय है। जिसकी शब्द सीमा 120 शब्द है।

(6) प्रश्न क्रमांक 19 से 20 तक प्रत्येक प्रश्न 05 अंक का है। शब्द सीमा 150 शब्द है।


प्र. 1 सही विकल्प चुनकर लिखिए- 05

(i)मानव भूगोल के प्रमुख क्षेत्र -

(a) सामाजिक भूगोल

(c) अर्थिक भूगोल

(b) जनसंख्या भूगोल

(d) उपरोक्त सभी

(ii) सबसे अधिक जनसंख्या घनत्व वाला महाद्वीप है-

(a) एशिया

(b) अफ्रीका

(d) यूरोप

(c) उत्तर अमेरिका

(iii) रोपण फसल नहीं है-

(a) चाय

(b) कॉफी

(c) गन्ना

(d) गेहूँ

(iv) सन् 2011 की जनगणना के अनुसार भारत की जनसंख्या निम्नलिखित में से कौन-सी है?

(a) 102.8 करोड

(b) 318.2 करोड

(C) 328.17 करोड

(d) 121 करोड़


(v) जल अभाव वाले क्षेत्रों में किस प्रकार की बस्ती में पाई जाती है।

(a) प्रकीर्ण

(b) पल्ली

(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं

(c) गुच्छ

(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं


प्र. 2 रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-06

(i) स्थान बदल-बदलकर की जाने वाली कृषि को................कृषि कहते हैं।

(ii) वह स्थान जहां से लोग अन्य स्थान को जाते हैं............. स्थान कहलाता है। 

(iii)......................को जंग का कटोरा कहा जाता है। 

(iv) सीमांत श्रमिक एक वर्ष में कम से कम..................दिनों तक काम करता है। 

(v) रूडकी......................नगर के रूप में जाना जाता है। 

(vi) भारत में चावल का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य................है।



प्र. 3 सही जोडियों बनाइये -05

(i) मानव विकास के स्तंभ                   (a) गाय-बैल, कुक्कुर पालन

(ii) कारखाना कृषि                            (b) कोयला

(iii) तकनीशियन, डॉक्टर, शिक्षक        (c) उत्पादकता और सशक्तीकरण        

(iv) चावल का कटोरा                            (d) तृतीयक क्रियाकलाप

(v) उर्जा खनिज                                    (e) छत्तीसगढ



प्र. 4 सत्य / असत्य का चयन कीजिये- 06

(1) भौतिक पर्यावरण में मानव सम्मिलित है

(ii) विकसित देशों की तुलना में विकासशील देशों में जनसंख्या वृद्धि दर कम होती

है।

(ii) विशिष्ट कौशल प्राप्त श्रमिकों को "नीला कॉलर श्रमिक कहते हैं।

(iv) भारतीय कृषि मानसून पर निर्भर है।

(v) ऋतु प्रवास रेगिस्तान क्षेत्रों में होता है।

(vi) राष्ट्रीय युवा नीति किस वर्ष आरंभ की गई।


प्र. 5 एक शब्द / वाक्य में उत्तर दीजिये। -


(i) जनसंख्या परिवर्तन के घटक कौन-कौन से हैं?

(ii) मानव विकास के स्तम्भ कौन-कौन से हैं?

(iii) ब्राजील में काॅफी बागानों को क्या कहा जाता है?

(iv) जनगणना वर्ष 2011 के अनुसार भारत का सबसे कम घनत्व वाला राज्य कौन-सा है।
 
(V) स्थानांतरित कृषि को भारत में किस नाम से जाना जाता है।
 
(vi) कोसी नदी किस राज्य का शोक है?


प्र. 6 भूगोल की दो प्रमुख शाखाओं के नाम लिखिए। 02
अथवा
मानव भूगोल के कोई दो उपक्षेत्र लिखिए।
 
प्र. 7 जनसंख्या घनत्व किसे कहते हैं? 02
अथवा
भू-आकृतियां किस प्रकार जनसंख्या वितरण को प्रभावित करती हैं?

प्र. 8 नदी-घाटियों एवं मैदानों में जनसंख्या अधिक होने के कोई तीन कारण लिखिए।02
अथवा
मानव विकास सूचकांक से आप क्या समझते हैं?

प्र. 9 स्थानांतरण कृषि से संबंधित कोई-2 समस्यायें लिखिए। 02
अथवा
मिश्रित कृषि किसे कहते हैं? इसकी दो विशेषतायें लिखिए।
 
प्र. 10 कुटीर उद्योगों की कोई-2 विशेषतायें लिखिए। 02
अथवा
जल परिवहन के क्या लाभ हैं?

प्र. 11 जनसंख्या संघटन से क्या तात्पर्य है? 02
अथवा
भारत में घटते लिंगानुपात के कोई दो कारणों को लिखिए।
 
प्र. 12 भारत में नगरीयकरण के कोई दो कारण लिखिए। 02
अथवा
गुच्छित बस्तियों के कोई दो लक्षण लिखिए।
 
प्र. 13 धात्विक खनिज किसे कहते हैं? कोई दो धात्विक खनिज के नाम लिखिए। 02
अथवा
उर्जा के गैर परंपरागत स्रोतों के नाम लिखिए।
 
प्र. 14 रोपण कृषि की कोई दो विशेषतायें लिखिए। 03
अथवा
विनिर्माण का अर्थ लिखिए? इसके दो उदाहरण लिखिए।
 
प्र. 15 द्वितीय क्रियाकलापों की तीन विशेषतायें लिखिए। 03
अथवा
अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के कोई तीन कारण लिखिए।
 
प्र. 16 जनसंख्या के वितरण एवं घनत्व को प्रभावित करने वाले किन्हीं तीन कारणों का वर्णन कीजिए। 03
अथवा
आर्थिक स्तर की दृष्टि से भारतीय जनसंख्या के तीन वर्ग कौन-से हैं? प्रत्येक वर्ग की विशेषता लिखिए।
 
प्र. 17 भारत में हरित क्रांति की तीन प्रमुख उपलब्धियों का वर्णन कीजिए। 03
अथवा
शुष्क कृषि और आर्द्र कृषि में कोई तीन अंतर लिखिए।
 
प्र. 18 भारत में गेंहॅंू के उत्पादन के लिये अनुकूल भौगोलिक दशाओं का वर्णन कीजिए।04
अथवा
गैर परंपरागत उर्जा स्त्र्रोतों का वर्णन कीजिए।

प्र. 19 विश्व के मानचित्र पर निम्न को दर्शाइये- 05
कनाडा, रूस, जापान, मैक्सिको, आॅस्ट्रेलिया, तिब्बत, मेडागास्कर, भूटान
अथवा
भारत के मानचित्र में निम्न को दर्शाइये-
इंदिरा गांधी नहर, छोटा नागपुर का पठार, कोलकाता, चेन्नई, लक्षद्वीप, चिल्का झील

प्र. 20 भारत में जल संसाधनों में कमी आ रही है जल संसाधनों की कमी के लिये उत्तरदायी कोई चार कारकों की विवेचना कीजिए। 05
अथवा
इंदिरा गांधी नहर कमान क्षेत्र का वर्णन कीजिए।


....................................

Class 12th Geography Half Yearly Paper PDF




MP Geography Class 12 Half Yearly Sample Paper 2022-23




MP board class 12th Geography paper 2023


पीडीएफ़ डाउनलोड करें -

DOWNLOAD 







Jankari Teach

1 Comments

Please do not enter any spam link in comment box.

Previous Post Next Post