MP Board Class 10th Hindi Abhyas Prashn Patra SET D 2023 | बोर्ड परीक्षा पूर्व अभ्यास प्रश्न पत्र 2023 | abhyas prashn patra 2023 class 10

 

कक्षा 10 हिन्दी SET D बोर्ड परीक्षा पूर्व अभ्यास प्रश्न पत्र 2023  सोल्यूशन PDF

क्या है बोर्ड परीक्षा पूर्व अभ्यास कार्यक्रम :

दोस्तों जैसा कि आपको पता है कि आप की अर्धवार्षिक परीक्षाएं काफी देर से हुई जिसकी वजह से एमपी बोर्ड के द्वारा आपकी प्री बोर्ड परीक्षाएं नहीं कराई जा रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष 2022-23 की बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए बोर्ड के द्वारा सभी विषयों के 4-4 सेट जारी किए गए हैं, जिनसे आपका बोर्ड परीक्षा से पूर्व अभ्यास कराया जाएगा । यह परीक्षा आपकी प्री बोर्ड के परीक्षा के जैसे ही होगी लेकिन इस बार आपको यह प्रश्न पत्र घर के लिए या स्कूल में ही दे दिए जाएंगे और इन्हें अभ्यास के तौर पर सॉल्व कराया जाएगा । 

सभी विषयों के पीडीएफ़ सोल्यूशंस के लिए पढ़ते रहिए -

एमपी बोर्ड मोडल पेपर 2023, mp board Pre Board Abhyas paper 2022-23 class 10 pdf download | mp board 10th question paper 2023 pdf mp board Pre Board Abhyas paper 2023 class 10 pdf download mp board 10th Pre Board Abhyas paper 2023 mp board 10th Pre Board Abhyas paper 2023 hindi medium mp board sample paper 2022 class 1 imp board 10th Pre Board Abhyas paper 2023 english medium | mp board Pre Board Abhyas paper 2023 class 12 pdf download




SOLUTION कैसे मिलेगा ?

इस पोस्ट में हम कक्षा 10 के सभी विषयों के प्री बोर्ड अभ्यास पेपर के फुल सॉल्यूशन के लिए आप हमारे YouTube channel पर जा सकते हैं  साथ ही आप यहां से SOLUTION का PDF भी डाउनलोड कर पाएंगे। 

इस पोस्ट में हम कक्षा 10 वीं हिन्दी  बोर्ड परीक्षा पूर्व अभ्यास प्रश्न पत्र 2023 का SET D का solution देखेंगे । 
साथ ही आपको पीडीएफ़ डाउनलोड करने का तरीका भी बताएंगे । 

                    अभ्यास प्रश्न पत्र 2023 
                             कक्षा 10 वीं 
                          विषय - हिन्दी 
                               SET-D
                            

समय-3 घंटा                               पूर्णांक-75


1. सही विकल्प का चयन कर लिखिए -    1×6=6


(i)प्रयोगवाद के कवि हैं -

(अ) तुलसीदास                   (ब) अज्ञेय 

(स) महादेवी वर्मा                 (द) जयशंकर प्रसाद


उत्तर - (ब) अज्ञेय


(ii) सूरदास भक्ति काल की शाखा के कवि हैं -

(अ) ज्ञानमार्गी शाखा         (ब) रामभक्ति शाखा

(स) प्रेमभक्ति शाखा          (द) कृष्णभक्ति शाखा


उत्तर - (द) कृष्णभक्ति शाखा


(iii) दोहा छंद के द्वितीय और चतुर्थ चरण में मात्राएं होती हैं -

(अ)11-11                      (ब)12-12

(स)13-13                      (द)16-16


उत्तर - (अ)11-11


(iv) नेता जी की मूर्ति तैयार करने वाले मूर्तिकार का नाम है -

(अ) किशोरी लाल               (ब) रामलाल

(स) मोतीलाल                    (द) जयंतलाल


उत्तर - (स) मोतीलाल


(v) किसी कार्य का करने या होने का बोध कराने वाले शब्द कहलाते हैं -

(अ) विशेषण                   (ब) क्रिया

(स) सर्वनाम                    (द) संज्ञा


उत्तर - (ब) क्रिया


(vi) भोलेनाथ के पिता आटे की गोलियां गंगा जी में प्रवाहित करते थे -

(अ) हजार                         (ब) सौ

(स) तीन सौ                       (द) पांच सौ


उत्तर - (द) पांच सौ


2. रिक्त स्थान में सही शब्द का चयन कर लिखिए - 6


(i) विश्व के सकल जन गर्मी से व्याकुल हो रहे हैं। (भ्रमित/व्याकुल/द्रवित)

(ii) स्थायी भावों के उत्पन्न होने के कारणों को विभाव कहते हैं। (विभाव/अनुभाव/आलंबन)

(iii) कविता के रचना विधान को छंद कहते हैं। (रस/छंद/अलंकार)

(iv) 'बालगोबिन भगत' पाठ गद्य की रेखाचित्र विधा के अंतर्गत आता है। (रेखाचित्र/संस्मरण/जीवनी)

(v) जिन वाक्यों से किसी कार्य के न होने का बोध होता उसे निषेधवाचक वाक्य कहते हैं। (विधानवाचक/ निषेधवाचक)

(vi) सिलीगुड़ी से ही हमारे साथ थी यह तिस्ता नदी। (ताप्ती/नेवज/तिस्ता)


3. सही जोड़ी बनाकर लिखिए -


खंड 'अ'                               खंड 'ब'


(i)आत्मकथ्य कविता            (क) मधु कांकरिया

(ii)16-16 मात्राएं                   (ख)मृदुभाषी

(iii)उपन्यास के तत्व             (ग)मन्नू भंडारी

(iv)एक प्लेट सैलाब             (घ) जयशंकर प्रसाद

(v)जो मीठी वाणी बोलता हो   (ड़)  चौपाई छंद

(vi)साना साना हाथ जोड़ि       (च)  सात

                                                (छ) छः 


उत्तर - 


आत्मकथ्य कविता    -      जयशंकर प्रसाद

16-16 मात्राएं       -               चौपाई छंद

उपन्यास के तत्व     -           छः 

एक प्लेट सैलाब    -           मन्नू भंडारी

जो मीठी वाणी बोलता हो   -    मृदुभाषी

साना साना हाथ जोड़ि      -     मधु कांकरिया


4. एक वाक्य में उत्तर लिखिए -


(i)मुख्य गायक की आवाज कैसी होती है?


(ii)आलंबन के अंगो के नाम लिखिए।


(iii)'संस्कृत व्यक्ति' से क्या आशय है?


(iv)किस समास में दोनों पद प्रधान होते हैं?


(v)'आम के आम गुठली के दाम' लोकोक्ति का क्या अर्थ है?


(vi)मां ने भोलानाथ के घाव पर क्या लगाया?



उत्तर - i. मुख्य गायक की आवाज़ भारी व गंभीर होती है।


ii. आलम्बन के अंगों के नाम है- 1. आश्रय 2. विषय


iii. 'संस्कृत व्यक्ति' से आशय अपनी बौद्धिक क्षमता के आधार पर नई खोज करने वाले व्यक्ति से है ।


iv. द्वन्द्व समास में दोनों पद प्रधान होते है।


v. 'आम के आम गुठली के दाम' लोकोक्ति का अर्थ है - दोहरा लाभ होना |


vi. माँ ने भोलानाथ के घाव पर पीसी हुई हल्दी लगाई ।


5. सत्य/असत्य कथन लिखिए -


(i)फसल कविता हमें कृषि संस्कृति के करीब ले जाती है। 

(ii)किसी वस्तु का बढ़ा चढ़ाकर वर्णन अन्योक्ति अलंकार में होता है।  

(iii)बिस्मिल्लाह खां बांसुरी वादन के लिए जाने जाते हैं। 

(iv)2 पदों के मेल को संधि कहते हैं।  

(v)गंतोक का अर्थ पहाड़ है।  

(vi)अज्ञेय विज्ञान के विद्यार्थी रहे हैं।


उत्तर -  (i) सत्य , (ii) असत्य , (iii) असत्य , (iv) असत्य , (v) सत्य , (vi) सत्य 

नोट-प्रश्न 6 से 23 तक सभी प्रश्नों के उत्तर पीडीएफ़ मे मिलेंगे पीडीएफ़ डाउनलोड करने के लिए पढ़ते रहिए पीडीएफ़ का link नीचे दिया गया है । 


6. हिन्दी साहित्य को कितने में विभाजित किया गया है? संवत् में उनकी समयावधि लिखिए।


अथवा


प्रगतिवादी कोई दो कवियों के नाम उनकी एक-एक रचना के साथ लिखिए।


7. सूरदास अथवा सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला की काव्यगत विशेष बिन्दुओं के आधार पर लिखिए-


i. दो रचनाएँ  ii.भावपक्ष


8. गोपियों को उद्धव को भगवान कहने में क्या व्यग्य निहित है?


अथवा 


राम-लक्ष्मण परशुराम संवाद पाठ के आधार पर राम के स्वभाव की कोई दो विशेषताएँ लिखिए |



9. कविता का शीर्षक उत्साह क्यों रखा गया है ?


अथवा


फसल को हाथों के स्पर्श की गरिमा और महिमा कहकर कवि नागार्जुन क्या व्यक्त करना चाहते हैं  ?


10. काव्य की परिभाषा एवं उनके भेद लिखिए।


अथवा


करुण रस की परिभाषा लिखिए।


11. वर्णिक छंद एवं मात्रिक छंद में कोई दो अंतर लिखिए। 


अथवा


मानवीकरण अलंकार की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए। 



12. किन्हीं दो प्रसिद्ध कहानीकारों के नाम उनकी कहानी के सहित लिखिए।


अथवा


जीवनी और आत्मकथा में कोई दो अंतर लिखिए।



13. स्वयं प्रकाश अथवा मन्नू भंडारी की साहित्यिक विशेषताएँ निम्नलिखित बिन्दुओं के आधार पर लिखिए-


1. दो रचनाएँ


॥ भाषा-शैली



14. सेनानी न होते हुए भी चश्मे वाले को लोग कैप्टन क्यों कहते थे ?


अथवा


बालगोबिन भगत के व्यक्तित्व और उनकी वेशभूषा का अपने शब्दों में चित्र प्रस्तुत कीजिए।


15. लेखिका मन्नू भंडारी के व्यक्तित्व पर किन-किन व्यक्तियों का किस रूप में प्रभाव पड़ा ?


अथवा


बिस्मिल्ला खाँ को शहनाई की मंगलध्वनि का नायक क्यों कहा गया है ?

कक्षा 10 वी के सभी विषयों के अभ्यास पेपर के PDF सोल्युशंस -


16. निम्नलिखित वाक्यांश के लिए एक शब्द लिखिए-


1. संसार भर में प्रसिद्ध


ii. जिसकी उपमा न दी जा सके


अथवा


संधि और समास में कोई दो अंतर लिखिए।



17. बच्चें माता- पिता के प्रति अपने प्रेम को कैसे अभिव्यक्त करते हैं ? लिखिए। 


अथवा


लेखक अज्ञेय के अनुसार, प्रत्यक्ष अनुभव की अपेक्षा अनुभूति उनके लेखन में कहीं अधिक मदद करती है । क्यों?



18. निम्नलिखित काव्यांश का संदर्भ प्रसंग सहित भावार्थ लिखिए- (3)


रे नृपबालक कालबस बोलत तोहि न सँभार । 

धनुही सम त्रिपुरारिधनु बिदित सकल संसार ।।


अथवा


फसल क्या है?

और तो कुछ नहीं है वह

नदियों के पानी का जादू है वह

हाथों के स्पर्श की महिमा है भूरी-काली- संदली मिट्टी का गुण धर्म है। 



 19. निम्नलिखित गद्यांश की संदर्भ प्रसंग सहित व्याख्या लिखिए- (3)


ठाली बैठे. कल्पना करते रहने की पुरानी आदत है। नवाब साहब की असुविधा और संकोच के कारण का अनुमान करने लगे। संभव है, नवाब साहब ने बिलकुल अकेले यात्रा कर सकने के अनुमान में किफायत के विचार से सेकंड क्लास का टिकट खरीद लिया हो और अब गवारा न हो कि शहर का कोई सफ़ेदपोश उन्हें मँझले दर्जे में सफ़र करता देखे.... अकेले सफ़र का वक्त काटने के लिए ही खीर खरीदे होंगे और अब किसी सफ़ेदपोश के सामने खीरा कैसे खाएं? हम कनखियों से नवाब साहब की ओर देख रहे थे।


अथवा


एक संस्कृत व्यक्ति किसी नयी चीज़ की खोज करता है; किंतु उसकी संतान को वह अपने पूर्वज से अनायास ही प्राप्त हो जाती है। जिस व्यक्ति की बुद्धि ने अथवा उसके विवेक ने किसी भी नए तथ्य का दर्शन किया, वह व्यक्ति ही वास्तविक संस्कृत व्यक्ति है और उसकी संतान जिसे अपने पूर्वज से वह वस्तु अनायास ही प्राप्त हो गई है, वह अपने पूर्वज की भाँति सभ्य भले ही बन जाए, संस्कृत नहीं कहला सकता।


20. परोपकार से बड़ा कोई धर्म नहीं' विषय पर एक अनुच्छेद लिखिए।(3)


अथवा


महंगाई की समस्या पर पिता और पुत्र/पुत्री के मध्य संवाद लिखिए। 


21. निम्नलिखित अपठित काव्यांश अथवा गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए- (4)


और सत्य ही राम वहाँ पर


पता लगाते मुनिगण से | 


शबरी की कुटिया तक आये,


प्रेम रूप के मधुबन से ||


प्रश्न  i. उपर्युक्त काव्यांश का उपयुक्त शीर्षक लिखिए ।


॥ शबरी की कुटिया में कौन आया ?


iii. उपर्युक्त काव्यांश का भावार्थ लिखिए।


अथवा


इस संसार में पृथ्वी, आकाश, चंद्रमा, सूर्य ये जो बड़े-बड़े चरखे हैं, इनको भी चलाने के लिए कोई एक है। जब तक वह इन्हें चला रहा है तब तक ये चल रहे हैं। उदाहरण स्वरूप इस चरखे को जब में चलाती हूँ। तो यह मेरे हिसाब से चलता है। यदि इसे चलाने के लिए कोई दूसरा बैठ जाए तो यह चरखा तभी ठीक प्रकार से चलेगा जब वह मेरे अनुसार या मेरा अनुकरण करके चलाए । यदि वह विपरीत ढंग को अपनाएगा तो यह चरखा नहीं चलेगा या टूट जाएगा। ठीक यही नियम प्रकृति रूपी चरखे के साथ भी है। परमात्मा ने जिस ढंग से इस प्रकृति का निर्माण किया है, हमें उसके नियमों का पालन करना चाहिए। प्रकृति के नियमों को तोड़ने पर यह प्रकृति जो हमारी सहचरी है, पालिका और पोषिका है, इसका स्वरूप विध्वंस व संहारकारी हो जाएगा। भूकम्प, अनावृष्टि, अतिवृष्टि, पर्यावरण संकट, जल संकट इत्यादि संकट स्वास्थ्य और जीवन अस्तित्व के संकट को जन्म देंगे।


प्रश्न-i.उपर्युक्त गद्यांश का उपयुक्त शीर्षक लिखिए।


ii. प्रकृति के नियम तोड़ने से क्या होगा ?


iii. उपर्युक्त गद्यांश का सारांश लिखिए। 



22. अपने वार्ड में व्याप्त गंदगी को दूर करने के लिए नगरपालिका अधिकारी को आवेदन पत्र लिखिए (4)


अथवा


अपनी वार्षिक परीक्षा की तैयारी से अवगत कराते हुए अपने पिता जी को पत्र लिखिए । 



23. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर रूपरेखा सहित सारगर्भित निबंध लिखिए-(4)


i. विद्यार्थी जीवन में नैतिक मूल्यों का महत्त्व


ii. पर्यावरण प्रदूषण में हमारी व्यक्तिगत भूमिका 


iii. स्वच्छ भारत अभियान


iv. साहित्य और समाज 


v. वृक्षारोपण एवं संरक्षण



नोट - सब प्रश्नों के उत्तर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें  CLICK HERE

इतने % लाने पर छात्रों को मिलेगी Scooty जानिए MP Scooty योजना के बारे में 👉 Click Here

कक्षा 10 हिन्दी  SET D सोल्यूशन PDF 👇👇👇

      




Jankari Teach

Post a Comment

Please do not enter any spam link in comment box.

Previous Post Next Post