MP Board Class 10th Hindi Abhyas Prashn Patra SET A 2023 | बोर्ड परीक्षा पूर्व अभ्यास प्रश्न पत्र 2023 | abhyas prashn patra 2023 class 10

कक्षा 10 हिन्दी SET A बोर्ड परीक्षा पूर्व अभ्यास प्रश्न पत्र 2023 सोल्यूशन PDF

क्या है बोर्ड परीक्षा पूर्व अभ्यास कार्यक्रम

दोस्तों जैसा कि आपको पता है कि आप की अर्धवार्षिक परीक्षाएं काफी देर से हुई जिसकी वजह से एमपी बोर्ड के द्वारा आपकी प्री बोर्ड परीक्षाएं नहीं कराई जा रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष 2022-23 की बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए बोर्ड के द्वारा सभी विषयों के 4-4 सेट जारी किए गए हैं, जिनसे आपका बोर्ड परीक्षा से पूर्व अभ्यास कराया जाएगा । यह परीक्षा आपकी प्री बोर्ड के परीक्षा के जैसे ही होगी लेकिन इस बार आपको यह प्रश्न पत्र घर के लिए या स्कूल में ही दे दिए जाएंगे और इन्हें अभ्यास के तौर पर सॉल्व कराया जाएगा । 


सभी विषयों के पीडीएफ़ सोल्यूशंस के लिए पढ़ते रहिए -

एमपी बोर्ड मोडल पेपर 2023, mp board Pre Board Abhyas paper 2022-23 class 10 pdf download | mp board 10th question paper 2023 pdf mp board Pre Board Abhyas paper 2023 class 10 pdf download mp board 10th Pre Board Abhyas paper 2023 mp board 10th Pre Board Abhyas paper 2023 hindi medium mp board sample paper 2022 class 1 imp board 10th Pre Board Abhyas paper 2023 english medium | mp board Pre Board Abhyas paper 2023 class 12 pdf download





SOLUTION कैसे मिलेगा ?

इस पोस्ट में हम कक्षा 10 के सभी विषयों के प्री बोर्ड अभ्यास पेपर के फुल सॉल्यूशन के लिए आप हमारे YouTube channel पर जा सकते हैं साथ ही आप यहां से SOLUTION का PDF भी डाउनलोड कर पाएंगे। 


इस पोस्ट में हम कक्षा 10 वीं हिन्दी बोर्ड परीक्षा पूर्व अभ्यास प्रश्न पत्र 2023 का SET A का solution देखेंगे । 

साथ ही आपको पीडीएफ़ डाउनलोड करने का तरीका भी बताएंगे । 


                    अभ्यास प्रश्न पत्र 2023 

                             कक्षा 10 वीं 

                          विषय - हिन्दी 

                              SET-A

                            

पूर्णांक-75 अंक`                        समय -3 घंटा


1. सभी प्रश्न करना अनिवार्य हैं

2. प्रश्न क्र. 01 से 05 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न है। जिनके लिए 1x30 30 अंक निर्धारित है। 

3. प्रश्न क्र. 06 से 17 तक प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का है। शब्द सीमा लगभग 30 शब्द है।

4. प्रश्न क्र. 18 से 20 तक प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का है। शब्द सीमा लगभग 75 शब्द है। 

5. प्रश्न क्र. 21 से 23 तक प्रत्येक प्रश्न 4 अंक का है। शब्द सीमा लगभग 120 शब्द है।

6. प्रश्न क्र. 06 से 23 तक सभी प्रश्नों के आंतरिक विकल्प दिए गए हैं।


1. सही विकल्प का चयन कर लिखिए (1x6=6)

i काव्य की दृष्टि से रीतिकाल को बाँटा गया है- 

(अ) दो भागों में 

(ख) तीन भागों में

(स) चार भागों में

(द) सात भागों में 


ii. सूर के पदों में तेल की गागरी कहा गया है- 

(अ) श्रीकृष्ण को 

(ब) उद्धव को

(स) गोपियों को 

(द) सूर को 


iii. चरणों में निहित मात्राओं के आधार पर दोहा है 

(अ) सममात्रिक छंद 

(ब) विषममात्रिक छंद 

(स) मात्रिक छंद 

(द) अर्द्धसममात्रिक छंद 


iv. नेताजी का चश्मा कहानी का मूलभाव8 है-

(अ) शिक्षा का विकास 

(ब) समाज सुधार 

(स) मूर्ति कला का विकास 

(द) देशभक्ति की भावना


v. वह धीरे-धीरे रोने लगा वाक्य में कियाविशेषण का भेद है- 

(अ) कालवाचक क्रियाविशेषण 

(ब) स्थानवाचक क्रियाविशेषण

(स) रीतिवाचक क्रियावि‍ 

(द) परिमाणवाचक क्रियाविशेषण


vi. भोलानाथ और उनके हम उम्र चबूतरे के एक कोने को बना देते थे 

(अ) सिनेमाघर 

(ब) टिकटघर 

(स) रसोईघर

(द) नाटकघर


2. रिक्त स्थान में सही शब्द का चयन कर लिखिए -(1x6=6)

i. परशुराम अपना गुरु भगवान -------------------को मानते थे। शिव / श्रीकृष्ण विष्णु)

ii. आश्रय की बाहा शारीरिक चेष्टाओं को----------कहते हैं । (विभाव/अनुभाव / आलम्बन) 

iii. विस्तृत कलेवर वाले काव्य को कहते-----------हैं । (दृश्य काव्य / खण्डकाव्य / महाकाव्य)

iv. बालगोबिन भगत की प्रभातियाँ ------तक चलती थी (कार्तिक मास / फागुन मास / चैत्र मास)

v.--------------वाक्य से किसी क्रिया के करने या होने की सूचना मिलती है । (विधानवाचक / निषेधवाचक / इच्छावाचक)


3. सही जोड़ी बनाकर लिखिए  (1x6=6)                    

स्तम्भ(अ)                                        स्तम्भ (ख)

i.उत्साह कविता                           (क) तार सप्तक

ii. मानवीय क्रियाओं का आरोप    (ख) वाचाल

iii. रिपोर्ताज की भाषा                   (ग) सज्जन व्यक्ति

iv.सफेदपोश                                (घ) एक आह्वान गीत

v.जो कम बोलता हो                    (ड.) मानवीकरण अलंकार

vi.अज्ञेय                                      (च) भद्रव्यक्ति 

                                                    (छ) फ्रेंच

                                                    (ज) मितभाषी

4. एक वाक्य में उत्तर लिखिए- (1x6=6)

i. फसल कविता हमें किसके करीब ले जाती है? 

ii.विभाव के भेदों के नाम लिखिए

iii. शास्त्रों में काशी किस नाम से प्रतिष्ठित है? 

iv. किस समास में प्रथम पद प्रधान एवं अव्यय होता है ?

v. अपना हाथ जगन्नाथ लोकोक्ति का क्या अर्थ है।

vi. भोलानाथ के पिता फूल के कटोरे में उसे क्या सानकर खिलाते थे?


5. सत्य / असत्य कथन लिखिए- (1x6-6)

i. मुख्य गायक की आवाज भारी व गंभीर होती है । 

ii. दोहा और चौपाई वर्णिक छंद हैं।

iii. मानव संस्कृति एक अविभाज्य वस्तु है। 

iv. दो वर्णों के मेल को संधि कहते हैं।

v. रंगीन पताकाएँ शांति और अहिंसा का प्रतीक हैं। 

vi. पढ़कर ही लेखक आभ्यंतर विवशता को पहचानता है।


कक्षा 10वीं हिन्दी अभ्यास पेपर सेट A उत्तरमाला 👇👇👇

1. सही विकल्प 

(i) ब- तीन भागों में
(ii) ब -उद्धव को
(iii) द -अर्द्ध सममात्रिक छंद
(iv) द- देशभक्ति की भावना 
(v) स- रीतिवाचक क्रियाविशेषण
(vi) द-  नाटकघर

2. रिक्त स्थान-
(i) शिव
(ii)अनुभाव
(iii)महाकाव्य
(iv) फागुन मास तक 
(v) विधान वाचक
(vi) चाँदी 

3. सही जोड़ी- सही उत्तर सामने है । 

स्तम्भ(अ)                                        स्तम्भ (ख)

i.उत्साह कविता                           (घ) एक आह्वान गीत

ii. मानवीय क्रियाओं का आरोप    (ड.) मानवीकरण अलंकार

iii. रिपोर्ताज की भाषा                   (छ) फ्रेंच

iv.सफेदपोश                                (च) भद्रव्यक्ति

v.जो कम बोलता हो                     (ज) मितभाषी

vi.अज्ञेय                                      (क) तार सप्तक 

                                                

4. एक वाक्य में उत्तर-

i .फसल कविता इमें कृषि संस्कृति के करीब ले जाती है।
ii.विभाव के दो भेद है 1. आलम्बन 2. उद्दीपन
iii.शास्त्रों में काशी आनंदकानन नाम से प्रतिष्ठित है।
iv. अव्ययीभाव समास में प्रथम पद प्रधान एवं अन्याय होता है |
v. अपना हाथ जगन्नाथ लोकोक्ति का क्या अर्थ है अपना काम स्वयं करना अच्छा होता है। 
vi. भोलानाथ के पिता फूल के कटोरे में उसे गोरसभात सानकर खिलाते थे।

5. सत्य / असत्य- 
(i)सत्य
(ii)असत्य 
(iii)सत्य
(iv)सत्य
(v) असत्य 
(vi) असत्य


NOTE- प्रश्न 6 से 23 के प्रश्नों के उत्तर pdf में है नीचे पीडीएफ़ का लिंक दिया गया है। 

6. रीतिकाल को श्रृंगारकाल क्यों कहा जाता है ? रीतिकालीन किसी एक कवि का नाम लिखिए |(2)

अथवा 

नई कविता की कोई दो विशेषताएँ लिखिए। 


7. तुलसीदास अथवा नागार्जुन की काव्यगत विशेषताएँ निम्नलिखित बिन्दुओं के आधार पर लिखिए-(2)

1.दो रचनाएँ 2. कला-पक्ष


8. गोपियों ने उद्धव से योग की शिक्षा कैसे लोगों को देने की बात कही है ?(2)


अथवा

'राम-लक्ष्मण परशुराम संवाद पाठ के आधार पर राम के स्वभाव की कोई दो विशेषताएँ लिखिए |


9. फागुन में ऐसा क्या होता है जो बाकी ऋतुओं से भिन्न होता है ?(2)

अथवा 

कवि नागार्जुन के अनुसार फसल क्या है ?


10. खण्डकाव्य की कोई दो विशेषताएँ लिखिए।(2)

अथवा

स्थायी भाव एवं संचारी भाव में कोई दो अंतर लिखिए। 


11. चौपाई छंद की परिभाषा उदाहरण सहित लि(2)

अथवा

अतिशयोक्ति अलंकार की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।


12. आचार्य रामचंद्र शुक्ल के अनुसार निबन्ध की परिभाषा लिखते हुए आपके पाठ्यक्रम में सम्मिलित किसी एक निबन्ध रचना का नाम लिखिए। (2)

अथवा

कहानी एवं उपन्यास में कोई दो अंतर लिखिए।


13. स्वयं प्रकाश अथवा मन्नू भंहारी की साहित्यिक विशेषताएँ निम्नलिखित बिन्दुओं ।(2)

1. दो रचनाएँ

2. भाषा-शैली


14. सेनानी न होते हुए भी चश्मे वाले को लोग कैप्टन क्यों कहते हैं ? (2)

अथवा 

बालगोबिन भगत ने अपने बेटे की मृत्यु पर अपनी भावनाएँ किस तरह व्यक्त की लिखिए।


15. बिस्मिल्ला खाँ को शहनाई की मंगलध्वनि का नायक क्यों कहा गया है ? (2)

अथवा 

वास्तविक अर्थों में संस्कृत व्यक्ति किसे कहा जाता है ? 


16. निम्नलिखित वाक्यांश के लिए एक शब्द लिखिए-

1. दी भाषाएँ बोलने वाला

2. जिसका वर्णन न किया जा सके।

अथवा 

निम्नलिखित मुहावरे का अर्थ लिखते हुए वाक्य में प्रयोग कीजिए-

1. खून पसीना एक करना

2. गागर में सागर भरना

17. बच्चें माता पिता के प्रति अपने प्रेम को कैसे अभिव्यक्त करते हैं ? लिखिए। (2)

अथवा

गंतोक को मेहनतकश बादशाहों का शहर क्यों कहा गया है।


 18. निम्नलिखित काव्यांश का संदर्भ-प्रसंग सहित भावार्थ लिखिए-(3)

ऊथी, तुम हो अति बड़भागी।

अपरस रहत सनेह तगा ते नाहिन मन अनुरागी ।

पुरइनिपात रहत जल भीतर, ता रस देह न दागी। 

ज्यों जल माह तेल की गागरि, बूँद न ताको लागी।

अथवा     

मधुप गुनगुना कर कह जाता कौन कहानी यह अपनी,

मुरझाकर गिर रहीं पत्तियाँ देखो कितनी आज घनी । 

इस गंभीर अनंत नीलिमा में असंख्य जीवन इतिहास, 

यह लो करते ही रहते हैं अपना व्यमा मलिन उपहास |


19. निम्नलिखित गद्यांश की संदर्भ प्रसंग सहित व्याख्या लिखिए । (3)

बालगोबिन भगत की संगीत साधना का चरम उत्कर्ष उस दिन देखा गया जिस दिन उनका बेटा मरा इकलौता बेटा था वह कुछ सुस्त और बोदा-सा था, किन्तु इसी कारण बालगोबिन भगत उसे और भी मानते | उनकी समझ से ऐसे आदमियों पर ही ज्यादा नजर रखनी चाहिए या प्यार करना चाहिए, क्योंकि ये निगरानी और मुहब्बत के ज्यादा हकदार होते हैं।

अथवा

काशी में संगीत आयोजन की एक परम्परा है। यह आयोजन पिछले कई बरसों से संकटमोचन मंदिर में होता आया है। यह मंदिर शहर के दक्षिण में लंका पर स्थित है व हनुमान जयंती के अवसर पर यहाँ पाँच दिनों तक शास्त्रीय एवं उपशास्त्रीय गायन वादन की उत्कृष्ट सभा होती है। इसमें बिस्मिल्ला खाँ अवश्य रहते | अपने मजहब के प्रति अत्यधिक समर्पित उस्ताद बिस्मिला खाँ की श्रद्धा काशी विश्वनाथ जी के प्रति भी अपार है।    

        

20. मीठी बोली का महत्व विषय पर एक अनुच्छेद लिखिए।    (3)

अथवा

एक आदर्श विज्ञापन की कोई तीन विशेषताएं लिखिए । 


21. निम्नलिखित अपठित काव्यांश अथवा गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए-(4)

श्रम होता सबसे अमूल्य धन, सब जन खूब कमाते । 

सब अंक रहते अभाव से सब इच्छित सुख पाते || 

राजा प्रजा नहीं कुछ होता होते मात्र मनुज ही ।

भाग्य-लेख होता न मनुज कर होता कर्मठ भुज ही ॥

प्रश्न 

i उपर्युक्त काव्याश का उपयुक्त शीर्षक लिखिए।

ii राजाना नहीं कुछ होता से कवि का क्या आशय है ?

iii उपर्युक्त काव्यांश का भावार्थ लिखिए।

अथवा

कभी-कभी लक्ष्य बहुत दूर दिखाई देता है। संदेह होने लगता है कि इस लक्ष्य को प्राप्त कर लेंगे या नहीं। कई बार लक्ष्य प्राप्ति के लिए अनेक प्रयास करने पर भी असफलता मिलती है। इससे मन में निराशा का भाव जागृत हो जाता है। निराशा से प्रसन्नता और शांति नष्ट हो जाती है। आशा उत्साहित करती है। निराशा का भाव अकेले नहीं आता उसके साथ हीनता की भावना का जन्म होता है। असुरक्षा का भाव आता है, तनावों का बवंडर आ जाता है। मन उत्साहहीन हो जाता है। मन में निराशा को नहीं आशा को बसना चाहिए। जो लोग जीवन में आशावादी रहते हैं वही विपरीत परिस्थितियों में भी लक्ष्य प्राप्ति में सक्षम हो सकते हैं।             

प्रश्न 

i. उपर्युक्त गद्यांश का उपयुक्त शीर्षक लिखिए।

ii. निराशा का भाव क्यों जागृत होता है?

iii. उपर्युक्त गद्यांश का सारांश लिखिए।


22. अपने वार्ड में व्याप्त गंदगी को दूर करने के लिए नगरपालिका अधिकारी को आवेदन पत्र लिखिए (4)

अथवा 

प्रातः कालीन सैर के लाभ बताते हुए अपने छोटे भाई को पत्र लिखिए | 


23. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर रूपरेखा सहित सारगर्भित निबंध लिखिए-(4)

अथवा

i. विद्यार्थी जीवन में नैतिक मूल्यों का महत्त्व 

ii.पर्यावरण प्रदूषण में हमारी व्यक्तिगत भूमिका

iii.स्वच्छ भारत अभियान

iv. आजादी का अमृत महोत्सव

v. जल संरक्षण        


नोट - सब प्रश्नों के उत्तर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें CLICK HERE



कक्षा 10 हिन्दी  SET A सोल्यूशन PDF 👇👇👇

                                               



Jankari Teach

Post a Comment

Please do not enter any spam link in comment box.

Previous Post Next Post