MP Board Class 10th Hindi Abhyas Prashn Patra SET B 2023 | बोर्ड परीक्षा पूर्व अभ्यास प्रश्न पत्र 2023 | abhyas prashn patra 2023 class 10

 

कक्षा 10 हिन्दी SET B बोर्ड परीक्षा पूर्व अभ्यास प्रश्न पत्र 2023 सोल्यूशन PDF

क्या है बोर्ड परीक्षा पूर्व अभ्यास कार्यक्रम : 

दोस्तों जैसा कि आपको पता है कि आप की अर्धवार्षिक परीक्षाएं काफी देर से हुई जिसकी वजह से एमपी बोर्ड के द्वारा आपकी प्री बोर्ड परीक्षाएं नहीं कराई जा रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष 2022-23 की बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए बोर्ड के द्वारा सभी विषयों के 4-4 सेट जारी किए गए हैं, जिनसे आपका बोर्ड परीक्षा से पूर्व अभ्यास कराया जाएगा । यह परीक्षा आपकी प्री बोर्ड के परीक्षा के जैसे ही होगी लेकिन इस बार आपको यह प्रश्न पत्र घर के लिए या स्कूल में ही दे दिए जाएंगे और इन्हें अभ्यास के तौर पर सॉल्व कराया जाएगा । 


सभी विषयों के पीडीएफ़ सोल्यूशंस के लिए पढ़ते रहिए -

एमपी बोर्ड मोडल पेपर 2023, mp board Pre Board Abhyas paper 2022-23 class 10 pdf download | mp board 10th question paper 2023 pdf mp board Pre Board Abhyas paper 2023 class 10 pdf download mp board 10th Pre Board Abhyas paper 2023 mp board 10th Pre Board Abhyas paper 2023 hindi medium mp board sample paper 2022 class 1 imp board 10th Pre Board Abhyas paper 2023 english medium | mp board Pre Board Abhyas paper 2023 class 12 pdf download




SOLUTION कैसे मिलेगा ?

इस पोस्ट में हम कक्षा 10 के सभी विषयों के प्री बोर्ड अभ्यास पेपर के फुल सॉल्यूशन के लिए आप हमारे YouTube channel पर जा सकते हैं साथ ही आप यहां से SOLUTION का PDF भी डाउनलोड कर पाएंगे। 


इस पोस्ट में हम कक्षा 10 वीं हिन्दी बोर्ड परीक्षा पूर्व अभ्यास प्रश्न पत्र 2023 का SET B का solution देखेंगे । 

साथ ही आपको पीडीएफ़ डाउनलोड करने का तरीका भी बताएंगे । 


                    अभ्यास प्रश्न पत्र 2023 

                             कक्षा 10 वीं 

                          विषय - हिन्दी 

                               SET-B

                            

पूर्णांक-75 अंक`                        समय -3 घंटा


1. सभी प्रश्न करना अनिवार्य हैं

2. प्रश्न क्र. 01 से 05 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न है। जिनके लिए 1x30 30 अंक निर्धारित है। 

3. प्रश्न क्र. 06 से 17 तक प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का है। शब्द सीमा लगभग 30 शब्द है।

4. प्रश्न क्र. 18 से 20 तक प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का है। शब्द सीमा लगभग 75 शब्द है। 

5. प्रश्न क्र. 21 से 23 तक प्रत्येक प्रश्न 4 अंक का है। शब्द सीमा लगभग 120 शब्द है।

6. प्रश्न क्र. 06 से 23 तक सभी प्रश्नों के आंतरिक विकल्प दिए गए हैं।


1. सही विकल्प का चयन कर लिखिए (1x6=6)

i. प्रयोगवाद का प्रारम्भ माना जाता है

(अ) सन् 1943 से 

(ब) सन् 1911 से 

(स) सन् 1963 से 

(द) सन् 1936 से


ii. कृष्ण की संगति में रहकर भी उनके प्रेम से अछूते रहे-

(अ) ब्रजवासी 

(ब) उद्धव 

(स) गोपियाँ

(द) अकूर


iii. "विभावानुभावव्यभिचारी संयोगाद्रसनिष्पत्ति यह परिभाषा है।

(अ) आचार्य विश्वनाथ की 

(ब) मम्मट की 

(स) पं. जगन्नाथ की 

(द) भरतमुनि की


iv. स्वयं प्रकाश जी ने पत्रिका का सम्पादन किया- 

(अ) वसुधा का 

(ब) जनवाणी का 

(स) कादम्बिनी का 

(द) सरस्वती का


v. जिन मूल शब्दों से मिलकर समास बना है उसमें से पहले पद को कहते हैं-

(अ) पूर्वापर 

(ब) पूर्वपद 

(स) उत्तर पद 

(द) मध्य पद 


vi.माता का अंचल पाठ में अभिव्यक्ति हुई है -

(अ) ग्रामीण जीवन की 

(ब) बाल मनोभावों की 

(स) माटीकला के विकास की 

(द) शैक्षिक अनुसंधान की

उत्तर -  (i) अ - सन् 1943 से

 (ii) ब- उद्धव 

(iii) द - भरतमुनि की

(iv) अ - वसुधा 

(v) ब- पूर्वपद 

(vi) ब- बाल मनोभावों की


2. रिक्त स्थान में सही शब्द का चयन कर लिखिए -(1x6=6)

i. राम-लक्ष्मण परशुराम संवाद रामचरितमानस के--------------से लिया गया है। (बालकांड / अयोध्याकांड / सुंदरकांड ) 

ii. चार चरणों में समान मात्रा वाले छंद को----------------कहते हैं। (मात्रिक छंद / सममात्रिक छंद विषम मात्रिक छंद)

iii. भावों को बढ़ाने या उद्दीप्त करने वाले पदार्थ--------कहलाते है। उद्दीपन / अनुभाव / विभाव)

iv. रामवृक्ष बेनीपुरी की रचनाएँ पत्र-पत्रिकाओं में, ----------की आयु में छपने लगी थी। 
                                                                                                        (15 वर्ष / 17 वर्ष / 18 वर्ष)

v. अर्थ के आधार पर वाक्य के ---------------भेद होते है। (आठ/ तीन/चार)

vi. गतोक से--------------किलोमीटर की दूरी पर घूमथांग था। (149/139/159)

उत्तर-

(i) बालकाण्ड

(ii) सम मात्रिक छंद 

(iii) उद्दीपन
(iv) पंद्रह वर्ष

(v) आठ 

(vi) 149

3. सही जोड़ी बनाकर लिखिए  (1x6=6)                    

स्तम्भ(अ)                                        स्तम्भ (ख)

       (अ)                                                        (ख)

i. नागार्जुन                           (क) एक धर्म चक्र

ii. 'मेघ आए बन ठन के में अलंकार   (ख) बहुत प्रिय 

iii. कहानी के तत्व       (ग) सावधानी        

iv. एहतियात                  (घ) आधुनिक कबीर

v. गले का हार                (ड.) मानवीकरण अलंकार

vi. प्रेयर व्हील              (च) चार 

                                    (छ) छ

                                    (ज) दुर्घटना


3. सही जोड़ी सही उत्तर - 

                (अ)                                                        (ख)

i. नागार्जुन           -    (घ) आधुनिक कबीर

ii. 'मेघ आए बन ठन के में अलंकार - (ड.) मानवीकरण अलंकार

iii. कहानी के तत्व   - (छ ) छ:

iv. एहतियात          -   (ग) सावधानी

v. गले का हार     -     (ख) बहुत प्रिय 

vi. प्रेयर व्हील         -  (क) एक धर्म चक्र


4. एक वाक्य में उत्तर लिखिए- (1x6=6)

i. कवि 'निराला' ने बादलों की तुलना किससे की है?

ii. गणों की संख्या कितनी होती है ? 

iii. मन्नू भंडारी के पिता रसोई को क्या कहते थे ?

iv. दो वर्णों के मेल को क्या कहते है?

v. मूर्खों में अल्पज्ञ के महत्व के लिए कौन-सी लोकोक्ति है ? 

vi. माता का अंचल कहानी के अनुसार माँ ने भोलानाथ के घावों पर क्या लगाया ? 


4. सही उत्तर - 

i. कवि निराला ने बादलों की तुलना काल घुंघराले बालों से की है। 

ii. गणों की संख्या आठ होती है।

iii. मनू भंडारी के पिता रसोई को 'भटियारखाना कहते थे |

iv. दो वर्णों के मेल को संधि कहते है।

v. 'मूर्खो में अल्पज्ञ के महत्त्व के लिए लोकोक्ति है अन्धो में काना राजा 

vi. माता का अंचल कहानी के अनुसार माँ ने भोलानाथ के घावों पर पिसी हुई हल्दी लगाई।


5. सत्य / असत्य कथन लिखिए- (1x6-6)

i. संगतकार की आवाज में हिचक साफ सुनाई देती है।

ii. जहाँ अलोकिक आर्य का भाव उत्पन्न ही वहाँ वीभत्स रस होता है। 

iii. एक संस्कृत व्यक्ति किसी नयी चीज की खोज नहीं करता है।

iv. न्याय के अनुसार न्याय करना न्यायाशीलता है।

v. भोलानाथ का अधिकतर समय उनकी मैया के सानिध्य में गुजरता था।

vi. प्रत्यक्ष अनुभव की अपेक्षा अनुभूति लेखन में मदद करती है। 


उत्तर - 5. सत्य / असत्य-

(i) सत्य 

(ii) असल्य

(iii) असत्य

(iv) सत्य 

(v) असत्य

(vi) सत्य

NOTE- प्रश्न 6 से 23 के प्रश्नों के उत्तर pdf में है नीचे पीडीएफ़ का लिंक दिया गया है। 

6. रीतिकालीन काव्य की कोई दो विशेषताएँ / प्रवृत्तियाँ लिखिए ।(2)

अथवा

प्रयोगवादी काव्य की कोई दो विशेषताएँ / प्रवृत्तियाँ लिखिए। 


7. सूरदास अथवा जयशंकर प्रसाद की काव्यगत विशेषताएँ निम्नलिखित बिन्दुओं के आधार पर लिखिए-(2)

1. दो रचनाएँ

2.कला-पक्ष


8. गोपियों के अनुसार राजा का धर्म क्या होना चाहिए ? (2)

अथवा 

राम-लक्ष्मण परशुराम संवाद पाठ के आधार पर लक्ष्मण के स्वभाव की कोई दो विशेषताएँ लिखिए।


9. कवि सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की आँख फागुन की सुन्दरता से क्यों नहीं हट रही है? लिखिए(2) 

अथवा 

बच्चे की दंतरित मसकान का कवि नागार्जन के मन पर क्या प्रभाव पड़ता है ?


10. महाकाव्य की कोई दो विशेषताएँ लिखिए।(2)

अथवा 

विभाव एवं अनुभाव में कोई दो अंतर लिखिए।


11. दोहा छंद की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।(2)

अथवा

अन्योक्ति अलंकार की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।


12. गद्य की प्रमुख एवं गौण विधाओं के नाम लिखिए।(2)

अथवा 

रेखाचित्र एवं संस्मरण में कोई दो अंतर लिखिए।


13. रामवृक्ष बेनीपुरी अथवा भदंत आनंद कौसल्यायन की साहित्यिक विशेषताएँ निम्नलिखित बिन्दुओं के आधार पर लिखिए (2)

1. दो रचनाएँ 2. भाषा-शैली


14. मूर्ति पर लगा सरकंडे का चश्मा क्या उम्मीद जगाता है ? (2)

अथवा

'बालगोबिन भगत पाठ के आधार पर भगत के गायन की विशेषताएँ लिखिए।


15. सुषिर वाद्यों से क्या अभिप्राय है? किस वाद्य को सुषिर वाद्यों में शाह की उपाधि दी गई है ?(2)

अथवा

वास्तविक अर्थों में संस्कृत व्यक्ति किसे कहा जा सकता है ? 


16. निम्नलिखित वाक्यांश के लिए एक शब्द लिखिए-(2)

1. जो बात लोगों से सुनी गई हो 

2. कम खर्च करने वाला

अथवा 

निम्नलिखित मुहावरों का अर्थ लिखते हुए वाक्य में प्रयोग कीजिए-

1. इति श्री होना 

2. टेढ़ी खीर होना


17. बच्चे माता-पिता के प्रति अपने प्रेम को कैसे अभिव्यक्त करते हैं । लिखिए।(2)

अथवा

कभी श्वेत तो कभी रंगीन पताकाओं का फहराना किन अलग-अलग अवसरों की ओर संकेत करता है?


18. निम्नलिखित काव्यांश का संदर्भ प्रसंग सहित भावार्थ लिखिए  (3)

नाथ संभुधनु भेजनिहारा होइहि केउ एक दास तुम्हारा । ।

आयेसु काह कहि किन मोही सुनि रिसाइ बोले मुनि कोही ।।

अथवा

बादल गरजो!-

घेर घेर घोर गगन, धाराधर ओ |

 ललित तलित काले घुँघराले,

बाल कल्पना के से पाले

विद्युत छबि उर में कवि नवजीवन वाले।


19. निम्नलिखित गद्यांश की संदर्भ प्रसंग सहित व्याख्या लिखिए-(3)

बार-बार सोचते, क्या होगा उस कौम का जो अपने देश की खातिर घर-गृहस्थी जवानी जिंदगी सब कुछ होम देने वालों पर भी हँसती है और अपने लिए बिकने के मौके ढूँढ़ती है। दुखी हो गए। पंद्रह दिन बाद फिर उसी कस्बे से गुजरे।

अथवा 

काशी संस्कृति की पाठशाला है। शास्त्रों में आनंदकानन के नाम से प्रतिष्ठित । काशी में कलाधर हनुमान व नृत्य विश्वनाथ हैं। काशी में बिस्मिल्ला खाँ है काशी में हजारों सालों का इतिहास है जिससे पंडित कंठे महाराज हैं, विद्याधरी हैं, बड़े रामदास जी है, मौजुद्दीन खाँ है व इन रसिकों से उपकृत होने वाला अपार जन समूह है।


20. 'समय का सदुपयोग विषय पर एक अनुच्छेद लिखिए। (3)

अथवा

विज्ञापन किसे कहते है? विज्ञापन तैयार करते समय किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए?


21. निम्नलिखित अपठित काव्यांश अथवा गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए (4)

बची हुई जिंदगी का एक टुकड़ा है मेरे पास।

इसे मैं अंधेरे से छीन कर लाई हूँ।

देर तो हो गई है, सन्नाटा कितना ही भयानक हो

उसमें भटकते स्मृतियों के पदचाप,

अपनी आहट से हमें जगा देते हैं। 

इसमें फूटेंगी सुबह की किरणें मुस्कराती कोपलों से।


प्रश्न 1.उपर्युक्त काव्यांश का उपयुक्त शीर्षक लिखिए।

2.स्मृतियों की आहट से क्या अनुभव होता है ?

3.उपर्युक्त काव्यांश का भावार्थ लिखिए।

अथवा

वैदिक काल से ही हिमालय पहाड़ को बहुत पवित्र माना जाता है। इसमें कोई संदेह नहीं कि हिमालय के पहाड़ों का दृश्य अति सुंदर है। इसकी विशालता देखकर मन आनंद और कृतज्ञ हो जाता है। ऐसा लगता है कि यह विशाल सृष्टि ईश्वर की देन है। सारी सृष्टि के प्रति समभाव जागृत होता है। वस्तुतः यह सृष्टि कोरी कल्पना या आध्यात्मिक नहीं है। भारतवर्ष में जलवायु का सामंजस्य हिमालय बैठाता है। उत्तरी भाग को पानी देने वाला है यहाँ बद्रीनाथ, केदारनाथ गंगोत्री, यमुनोत्री जैसे पवित्र तीर्थ तथा जीवनदायिनी पवित्र नदियाँ हैं।


प्रश्न- 1.उपर्युक्त गद्यांश का उपयुक्त शीर्षक लिखिए। 

2. किस काल से हिमालय को पवित्र माना जाता है?

3. उपर्युक्त गद्यांश का सारांश लिखिए। 


22. परीक्षा काल में ध्वनि विस्तारक यंत्र पर प्रतिबन्ध लगाने हेतु जिला अधिकारी को आवेदन पत्र लिखिए |(4)

अथवा

अपने वृद्ध दादा-दादी के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए अपने पिताजी को पत्र लिखिए। 


23. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर रूपरेखा सहित सारगर्भित निबंध लिखिए-

1. विद्यार्थी जीवन में नैतिक मूल्यों का महत्त्व

2. पर्यावरण प्रदूषण कारण एवं निदान

3. स्वच्छ भारत अभियान

4. साहित्य एवं समाज 

5. जल ही जीवन है


नोट - सब प्रश्नों के उत्तर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें CLICK HERE



कक्षा 10 हिन्दी  SET B सोल्यूशन PDF 👇👇👇

   

                                            



Jankari Teach

Post a Comment

Please do not enter any spam link in comment box.

Previous Post Next Post