MP Board Class 10th hindi set a pariksha purv abhyas prashn patra Full Solution 2023-24 | कक्षा 10 हिन्दी सेट A अभ्यास प्रश्न पत्र सोल्यूशंस

 

कक्षा 10 हिन्दी SET A बोर्ड परीक्षा पूर्व अभ्यास प्रश्न पत्र 2024 सोल्यूशन PDF

क्या है बोर्ड परीक्षा पूर्व अभ्यास कार्यक्रम : 

दोस्तों जैसा कि आप सबको पता है कि आपकी एमपी बोर्ड की अर्धवार्षिक परीक्षाएं अभी समाप्त हुई है,अब अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं के बाद एमपी बोर्ड के द्वारा कक्षा 9वी से लेकर 12वीं तक की परीक्षाओं का परीक्षाओं से पूर्व अभ्यास प्रश्न पत्रों से अभ्यास कराया जाएगा । 

                                     इन अभ्यास प्रश्न पत्रों से आपको परीक्षा में पूछे जा रहे प्रश्नों और उनके पैटर्न का पता लगेगा । अभ्यास प्रश्न पत्र कक्षा 9वी से 12वीं की सभी कक्षाओं के कराए जाएंगे इस हेतु आपको सभी विषयों के दो-दो सेट प्रोवाइड किए जाएंगे , जिनसे आपको प्रैक्टिस करनी होगी ।  यह प्रश्न पत्र या तो आपको स्कूल में दिए जाएंगे और वहीं पर हल करने होंगे या  फिर आपको हल करने हेतु घर के लिए भी दिए जा सकते हैं।  इन्हें आपको कॉपी में लिखना होगा विद्यालय से  उत्तर पुस्तिका भी दी जाएगी जिन पर आपको अभ्यास करना है ।  

सभी विषयों के पीडीएफ़ सोल्यूशंस के लिए पढ़ते रहिए -

एमपी बोर्ड मोडल पेपर 2023, mp board Pre Board Abhyas paper 2024 class 10 pdf download | mp board 10th question paper 2024 pdf mp board Pre Board Abhyas paper 2024 class 10 pdf download mp board 10th Pre Board Abhyas paper 2024 mp board 10th Pre Board Abhyas paper 2024 hindi medium mp board sample paper 2022 class 1 imp board 10th Pre Board Abhyas paper 2024 english medium | mp board Pre Board Abhyas paper 2024 class 10 pdf download



SOLUTION कैसे मिलेगा ?

कक्षा 10 के सभी विषयों के बोर्ड परीक्षा पूर्व अभ्यास पेपर के फुल सॉल्यूशन के लिए आप हमारे YouTube channel पर जा सकते हैं साथ ही आप यहां से SOLUTION का PDF भी डाउनलोड कर पाएंगे। 

इस पोस्ट में हम कक्षा 10 वीं हिन्दी बोर्ड परीक्षा पूर्व अभ्यास प्रश्न पत्र 2024 का SET A का solution देखेंगे । 

साथ ही आपको पीडीएफ़ डाउनलोड करने का तरीका भी बताएंगे । 

सभी विषयों के पीडीएफ़ सोल्यूशंस के लिए पढ़ते रहिए - 

एमपी बोर्ड मोडेल पेपर 2024, mp board Pre Board Abhyas paper 2023-24 class 10 pdf download | mp board 10th question paper 2024 pdf mp board Pre Board Abhyas paper 2024 class 10 pdf download mp board 10th Pre Board Abhyas paper 2024 mp board 10th pariksha purv Abhyas paper 2023 hindi medium, mp board sample paper 2024, class 10 mp board, 10th Pre Board Abhyas paper 2024 english medium, mp board Pre Board Abhyas paper 2024 class 12 pdf download ,एमपी बोर्ड कक्षा दसवीं परीक्षा पूर्व अभ्यास प्रश्न पत्र सॉल्यूशन पीडीएफ, एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा पूर्व अभ्यास प्रश्न पत्र सॉल्यूशन पीडीएफ 2024,परीक्षा पूर्व अभ्यास पेपर सॉल्यूशन 2024, अभ्यास पेपर पीडीएफ कक्षा 10 सॉल्यूशन, कक्षा 12 अभ्यास पेपर पीडीएफ सॉल्यूशन 2024,


            परीक्षा पूर्व अभ्यास प्रश्न पत्र - 2023-24

                         कक्षा 10वीं (सेट- अ)

समय - 3 घंटा        विषय - हिन्दी       पूर्णांक - 75

निर्देश :-  

i. सभी प्रश्न अनिवार्य है।

ii. प्रत्येक प्रश्न के लिए आवंटित अंक उसके सम्मुख अंकित हैं।

iii. प्रश्न क्रमांक 1 से 5 तक 30 वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं। प्रत्येक उप-प्रश्न पर 1 अंक निर्धारित हैं।

iv. प्रश्न क्रमांक 6 से 17 तक कुल 12 प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न पर 2 अंक निर्धारित हैं। शब्द सीमा लगभग 30 शब्द हैं।

V. प्रश्न क्रमांक 18 से 20 तक कुल 3 प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न पर 3 अंक निर्धारित हैं। शब्द सीमा लगभग 75 शब्द हैं।

vi. प्रश्न क्रमांक 21 से 23 तक कुल 3 प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न पर 4 अंक निर्धारित हैं। शब्द सीमा लगभग 120 शब्द हैं।

vii.प्रश्न क्रमांक 6 से 23 तक सभी प्रश्नों के आंतरिक विकल्प दिए गए हैं। 

viii. यह प्रश्न पत्र अभ्यास मात्र के लिए है। यह आवश्यक नहीं कि वार्षिक परीक्षा में इसी तरह के अथवा यही प्रश्न पूछे जाएँ।


1. सही विकल्प का चयन कर लिखिए -(1x6=6)

i. प्रयोगवाद के जनक माने जाते हैं -

(अ) महादेवी वर्मा

(ब) अज्ञेय

(स) सूरदास

(द) सुमित्रानंदन पन्त

उत्तर - (ब) अज्ञेय

ii. हारिल पक्षी से तुलना की गई है-

(अ) गोपियों की 

(ब) उद्धव की

(स) कृष्ण की

(द) ब्रजवासियों की

उत्तर -  कृष्ण की

iii. "विभावानुभाव व्यभिचारी संयोगाद्रसः निष्पत्ति"यह परिभाषा है-

(अ) आचार्य विश्वनाथ की 

(ब) मम्मट की

(स) पं. जगन्नाथ की

(द) भरतमुनि की

उत्तर - (द) भरतमुनि की

iv. नेता जी की मूर्ति लगवाई गई थी -

( अ) वन विभाग द्वारा 

(ब) नगरपालिका द्वारा 

(स) नगरनिगम द्वारा

(द) शिक्षा विभाग द्वारा

उत्तर - (ब) नगरपालिका द्वारा 

v. जिस समास में प्रथम पद विशेषण और दूसरा पद विशेष्य होता है उसे कहते हैं-

(अ) द्विगु समास

(ब) द्वन्द्व समास 

(स) अव्ययीभाव समास 

(द) कर्मधारय समास

उत्तर - (द) कर्मधारय समास

vi 'माता का अँचल' पाठ में भोलानाथ के बाबूजी पाठ करते थे -

(अ) रामायण का

(ब) गीता का

(स) चालीसा का

(द) महाभारत का

उत्तर - (अ) रामायण का

2. उचित विकल्प द्वारा रिक्त स्थानों की पूर्ति कर लिखिए(1x6=6)

i. 'उत्साह एक.....................गीत है । (प्रेरणा/आह्वान/भक्ति)

ii . भावों को उद्दीप्त करने वाले पदार्थ-- -गीत है । (विभाव/अनुभाव/उद्दीपन)

iii. भाव प्रधान साहित्य को ----कहलाते हैं ।  कहते हैं। (काव्य/गद्य/लेख)

iv. बालगोबिन भगत की प्रभातियाँ--------मास से शुरू होती थी। (चैत्र/फागुन/कार्तिक)

V ---------वाक्य से किसी कार्य के निषेध अर्थात् न होने का बोध होता है। (निषेधवाचक/प्रश्नवाचक/आज्ञावाचक)

vi. 'साना साना हाथ जोड़ि' पाठ गद्य की.........................विधा में लिखा गया है । (डायरी/रिपोर्ताज यात्रावृत्तांत)

 

3. निम्नलिखित कथनों के समक्ष सत्य या असत्य लिखिए -

i. वीर व्यक्ति अपनी प्रशंसा स्वयं करते हैं।   असत्य 

ii. दृश्य काव्य में अभिनव तत्व प्रधान होता है।  सत्य 

iii. नाटक गद्य की गौण विधा में आता है। असत्य 

iv. लखनऊ का बालमखीरा प्रसिद्ध है।  सत्य 

v. शब्द शक्ति के तीन प्रकार होते हैं। सत्य 

vi. लेखक अज्ञेय मनोविज्ञान के विद्यार्थी थे । सत्य 


4. सही का जोड़ी मिलान कर लिखिए -

स्तम्भ (अ)                                            स्तम्भ (ब)

i . सप्तक                             (क) देवी-देवताओं का निवास

ii. प्रस्तुत के माध्यम से 

    अप्रस्तुत का बोध                (ख) सात का समूह

iii. जिसका ज्ञान कम हो        (ग) शब्द ध्वनि

iv. लोकोक्ति                          (घ) सप्ताह के दिन  

v. श्रुति                                    (च) अन्योक्ति अलंकार

vi. खेदुम                                (छ) अज्ञानी

                                                (ज) अल्पश

                                                (झ) कहावत

उत्तर - 

(i) सात का समूह

(ii) → अन्योक्ति अलंकार

(iii) अल्पज्ञ

(iv)→ कहावत

(v) शब्द घ्पनि 

(vi) देवी-देवताओं का निवास


5. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-एक वाक्य में लिखिए -(1x6=6)

i. जयशंकर प्रसाद की 'आत्मकथ्य' कविता किस पत्रिका में प्रकाशित हुई थी ?

ii अनुभाव किसे कहते हैं?

iii. 'संस्कृति' निबन्ध हमें किससे टकराने की प्रेरणा देता है ? 

iv. दो स्वरों के आपस में मिलने पर कौन-सी संधि होगी ?

v. भोलानाथ और उसके साथी अमोले' को घिसकर क्या बजाते थे ?

vi. 'हिरोशिमा' नामक कविता किस काव्य संग्रह से ली गई है ?

उत्तर - 

i . हँस पत्रिका

ii . आश्रय के मनोगत भावो को व्यक्त करने वाली शारीरिक चेष्टायें अनुभाव कहलाती है।

iii . जटिल प्रश्नों से  ।

iv . स्वर संधि

v . शहनाई

vi. सदानीरा


6. रीतिकाल को श्रृंगार काल  क्यों कहा गया है? लिखिए। (2)

उत्तर - रीतिकाल को श्रृंगार काल इसलिये कहा जाता है क्योंकि रीतिकाल में अधिकतर कवियों की रचना में श्रृंगार रस की प्रधानता रही है। रीतिकाल के अधिकांश कवि दरबारों पर आश्रित कवि थे, इसलिए उन्हें अपने राजाओं के गुणगान में श्रृंगार प्रधान कविता की रचना करनी पड़ती थी। नायक और नायिका के सौंदर्य व प्रेम पर आधारित श्रृंगार परक रचनाएं रीतिकाल के कवियों की प्रमुख विशेषता रही है। इसी कारण रीतिकाल को श्रृंगार काल कहा जाता है।

अथवा

प्रगतिवादी कोई दो कवि एवं उनकी एक-एक रचना का नाम लिखिए।

उत्तर - इसी प्रकार से सभी प्रश्नों के उत्तर नीचे दी गई पीडीएफ़ मे हैं । 

नोट-प्रश्न 6 से 23 तक सभी प्रश्नों के उत्तर पीडीएफ़ मे मिलेंगे पीडीएफ़ डाउनलोड करने के लिए पढ़ते रहिए पीडीएफ़ का link नीचे दिया गया है । 

7. जयशंकर प्रसाद अथवा नागार्जुन की काव्यगत विशेषताएँ निम्नलिखित बिन्दुओं के आधार पर लिखिए -(2)

i. दो रचनाएँ ii. साहित्य में स्थान


8. गोपियों के अनुसार राजा का धर्म क्या होना चाहिए ?(2)

 अथवा

'राम-लक्ष्मण-परशुराम संवाद' पाठ के आधार पर राम और लक्ष्मण के स्वभाव की एक-एक विशेषता लिखिए।


9. कवि निराला की आँख फागुन की सुंदरता से क्यों नहीं हट रही है?(2)

अथवा 

बच्चे की मुसकान और एक बड़े व्यक्ति की मुसकान में क्या अंतर है? कोई दो प्रमुख अंतर लिखिए। 


10. प्रबंध काव्य और मुक्तक काव्य में कोई दो अंतर लिखिए ।(2)

अथवा

हास्य रस की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए। 


11. दोहा छंद के लक्षण उदाहरण सहित लिखिए।(2)

अथवा 

अतिशयोक्ति अलंकार की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।


12. 'कपास दे भाउ' सूत्र के अनुसार कहानी के तत्वों के नाम लिखिए ।(2)

अथवा

जीवनी और आत्मकथा में कोई दो अंतर लिखिए।


13. रामवृक्ष बेनीपुरी अथवा यतीन्द्र मिश्र की साहित्यिक विशेषताएँ निम्नलिखित बिन्दुओं के आधार पर लिखिए -(2)

i. दो रचनाएँ ii. साहित्य में स्थान


14. मूर्ति पर लगा सरकंडे का चश्मा क्या उम्मीद जगाता है ?(2)

अथवा 

नवाब साहब द्वारा खीरा खाने की तैयारी का वर्णन लखनवी अंदाज़ पाठ के आधार पर लिखिए।


15. 'एक कहानी यह भी' आत्मकथ्य में लेखिका के पिता ने रसोई को 'भटियारखाना' कहकर क्यों संबोधित किया है?(2)

अथवा

आग की खोज एक बहुत बड़ी खोज क्यों मानी जाती है? इस खोज के पीछे रही प्रेरणा के मुख्य स्रोत क्या रहे होंगे ?


16. निम्नलिखित वाक्यांशों के लिए एक शब्द लिखिए -(2)

i. जो देखने में प्रिय लगे

ii. जिसका वर्णन ना किया जा सके

अथवा

निम्नलिखित वाक्यों में उनके समक्ष लिखे निर्देश के अनुसार परिवर्तन कर वाक्य को पुन: लिखिए -

i. तुम्हें समय से पढ़ना चाहिए।(आज्ञावाचक वाक्य)

ii. सत्य की सदैव जीत होती है।(प्रश्नवाचक वाक्य)


17. कभी श्वेत तो कभी रंगीन पताकाओं का फहराना की अलग अलग अवसरों की ओर संकेत करता है?(2)

अथवा

कवी लोंग स्टॉक में घूमते हुए चक्र को किस नाम से जाना जाता है? उसको घुमाने के पीछे क्या मान्यता है ?

18. निम्नलिखित काव्यांश का संदर्भ-प्रसंग सहित भावार्थ लिखिए -(3)

बादल, गरजो !

घेर घेर घोर गगन, धाराधर ओ।

ललित ललित, काले घुँघराले,

बाल कल्पना के- से पाले,

विद्युत - छबि उर में, कवि, नवजीवन वाले !

वज्र छिपा, नूतन कविता,

फिर भर दो-

बादल, गरजो !

अथवा

मुख्य गायक के चट्टान जैसे भारी स्वर का साथ देती 

वह आवाज़ सुंदर कमज़ोर काँपती हुई थी 

वह मुख्य गायक का छोटा भाई है 

या उसका शिष्य

या पैदल चलकर सीखने आने वाला दूर का कोई रिश्तेदार

मुख्य गायक की गरज़ में


19. निम्नलिखित गद्यांश की संदर्भ-प्रसंग सहित व्याख्या लिखिए - (3)

नवाब साहब ने सतृष्ण आँखों से नमक मिर्च के संयोग से चमकती खीरे की फाँकों की ओर देखा। खिड़की के बाहर  देखकर दीर्घ निश्वास लिया। खीरे की एक फाँक उठाकर होंठों तक ले गए। फाँक को सूँघा। स्वाद के आनंद में पलकें मूँद गईं। मुँह में भर आए पानी का घूँट गले से उतर गया। तब नवाब साहब ने फाँक को खिड़की से बाहर छोड़ दिया। नवाब साहब खीरे की फाँकों को नाक के पास ले जाकर, वासना से रसास्वादन कर खिड़की के बाहर फेंकते गए। 

अथवा

एक संस्कृत व्यक्ति किसी नयी चीज की खोज करता है, किन्तु उसकी संतान को वह अपने पूर्वज से अनायास ही प्राप्त हो जाती है। जिस व्यक्ति की बुद्धि ने अथवा उसके विवके ने किसी भी नए तथ्य का दर्शन किया, वह व्यक्ति ही वास्तविक संस्कृत व्यक्ति है और उसकी संतान जिसे अपने पूर्वज से वह वस्तु अनायास ही प्राप्त हो गई है, वह अपने पूर्वज की भाँति सभ्य भले ही बन जाए, संस्कृत नहीं कहला सकता।


20. अगरबत्ती विक्रय हेतु एक विज्ञापन तैयार कीजिए ।

अथवा

विद्यालय में प्रवेश को लेकर एक अभिभावक और प्राचार्य के मध्य संवाद लिखिए।


21. निम्नलिखित अपठित काव्यांश अथवा गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए -

पूर्व चलने के बटोही, बाट की पहचान कर ले।

पुस्तकों मे है नहीं

छापी गयी इनकी कहानी, हाल इनका ज्ञात होता

है न औरों की जबानी,

अनगिनत राही गए इस

राह से उनका पता क्या, पर गए कुछ लोग इस पर

छोड़ पैरों की निशानी,

प्रश्न - 

i. उपर्युक्त पद्यांश का उपयुक्त शीर्षक लिखिए। 

ii. चलने के पूर्व बटोही को क्या करना चाहिए ?

iii. उपर्युक्त पद्यांश का भावार्थ लिखिए ।


अथवा

दुःख के वर्ग में जो स्थान भय का है, वही स्थान आनंद-वर्ग में उत्साह का है। भय में हम प्रस्तुत कठिन स्थिति के नियम से विशेष रूप से दुःखी और कभी-कभी उस स्थिति से अपने को दूर रखने के लिए प्रयत्नवान भी होते हैं। उत्साह में हम आने वाली कठिन स्थिति के भीतर साहस के अवसर के निश्चय द्वारा प्रस्तुत कर्म-सुख की उमंग से अवश्य प्रयत्नवान होते हैं। उत्साह से कष्ट या हानि सहने की दृढ़ता के साथ-साथ कर्म में प्रवृत्ति होने के आनंद का योग रहता है। साहसपूर्ण आनंद की उमंग का नाम उत्साह है। कर्म-सौंदर्य के उपासक ही सच्चे उत्साही कहलाते हैं।

प्रश्न - 

i. उपर्युक्त गद्यांश का उपयुक्त शीर्षक लिखिए ।

ii. उत्साह का स्थान क्या है?

iii. उपर्युक्त गद्यांश का सारांश लिखिए।


22. अपने जिले के जिलाधीश को ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर प्रतिबंध लगाने हेतु आवेदन पत्र लिखिए।

अथवा

हाई स्कूल परीक्षा में प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर अपने मित्र को एक बधाई पत्र लिखिए। 


23. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर रुपरेखा सहित सारगर्भित निबंध लिखिए -

i. विद्यार्थी जीवन में अनुशासन का महत्त्व

ii. मोबाइल के लाभ और हानि

iii. जल ही जीवन है

iv. पर्यावरण सुरक्षा 

v. मेरी दिनचर्या


 CLASS 10TH ALL SUBJECTS अभ्यास पेपर Solutions PDF Download 👇👇

                              


कक्षा 10 वीं हिन्दी अभ्यास पेपर सेट A सोल्यूशंस पीडीएफ़ डाउनलोड करें । 

                          

                  

कक्षा 9 वीं से 12वीं सभी कक्षाओं के अभ्यास पेपर सोल्यूशंस पीडीएफ़ डाउनलोड करें

     👇👇👇👇👇👇👇👇👇    

कक्षा

अभ्यास प्रश्न पत्र पीडीएफ़

वीं

Click  

10 वीं

Click  

11 वीं

Click  

12 वीं

Click  


Jankari Teach

Post a Comment

Please do not enter any spam link in comment box.

Previous Post Next Post